क्रिकेट के खेल में खिलाड़ी को उसकी मेहनत, तकनीक और उसके प्रदर्शन के आधार पर परखा जाता है। ऐसा कम ही होता है कि उसके धर्म या उसके समुदाय पर कोई विशेष चर्चा हो, लेकिन जब कोई बड़ा या चर्चित खिलाड़ी इससे जुड़ा कोई कदम उठाता है तो उसकी हर तरफ चर्चा होती है। हम यहां बात कर रहे हैं ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अचानक से अपना धर्म बदल दिया और रातोंरात चर्चा का विषय बन गए।
दो भारतीय समेत इन क्रिकेटर्स ने बदला धर्म, उतारनी पड़ी पगड़ी तो किसी ने बढ़ाई दाढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मद यूसुफ:
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ का जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था। उनका नाम भी युसूफ योहाना था और पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम से जुड़ते वक्त वे बतौर ईसाई जुड़े थे। लेकिन फिर साल 2005 में युसूफ अपने साथी खिलाड़ी सईद अनवर से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया और यूसुफ योहाना से बन गए मोहम्मद यूसुफ। पाकिस्तान की तरफ से खेलते हुए यूसुफ ने 381 मैचों में 17300 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 39 शतक और 97 अर्धशतक लगाए।
सूरज रणदीव:
अब बात करते हैं श्रीलंकाई क्रिकेटर सूरज रणदीव की, इनका जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ और शुरू में इनका नाम मोहम्मद मार्शुक मोहम्मद सूरज था। लेकिन बाद में इन्होने इस्लाम छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया। इसके बाद इन्होने साल 2010 में अपना नाम भी बदलकर सूरज रणदीव कर लिया। 35 वर्षीय स्पिनर सूरज ने अपने करियर में श्रीलंका की तरफ से 50 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें 80 से अधिक विकेट चटकाए।
तिलकरत्ने दिलशान:
धर्म बदलने के मामले में श्रीलंका के ही एक और खिलाड़ी का नाम शामिल है। श्रीलंका के तूफानी बल्लेबाज रहे तिलकरत्ने दिलशान का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था लेकिन 16 साल की उम्र में उन्होंने इस्लाम छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया था। हालांकि इस वक्त उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू नहीं किया था। बौद्ध धर्म अपनाने से पहले उनका नाम तुवान मुहम्मद दिलशान था। बात करें उनके क्रिकेट करियर की तो उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से ही छाप छोड़ी। दिलशान ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 497 मैच खेले और 17671 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 39 शतक और 83 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा 145 विकेट भी अपने नाम किए।
वेन पार्नेल:
इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वेन पार्नेल का नाम भी शामिल है। उन्होंने साल 30 जुलाई 2011 को अपने धर्म बदलने के बारे में जानकारी दी। वेन ने इस्लाम धर्म अपना लिया और इसे अपना व्यक्तिगत निर्णय बताया, उन्होंने यह भी कहा कि उनके इस फैसले से टीम के साथी खिलाड़ी इमरान ताहिर और हाशिम अमला का कोई लेना देना नहीं है। धर्म बदलने के बाद उन्होंने अपना नाम वालिद रखा हालांकि वे इसके बाद भी वेन पार्नेल के नाम से ही जाने गए। क्रिकेट करियर की बात करें तो पार्नेल ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से 101 मैच खेले और तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 150 विकेट लिए। हालांकि कोलपेक डील साइन करने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को छोड़ दिया।