फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संन्यास के बाद वापसी की तैयारी में थे डिविलियर्स, टी-20 वर्ल्ड कप में थी खेलने की योजना!

Thu, 23 Jul 2020 07:15 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 23 Jul 2020 07:15 AM IST
विज्ञापन
AB de Villiers was in line to play T20 World Cup confirms South Africa captain Quinton de Kock
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को दो साल पहले अलविदा कह चुके दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स अभी भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड के मैनेजमेंट में बड़े स्तर पर हुए कई बदलावों के बाद इस खिलाड़ी के वापसी की अटकलें लगातार लगाई जा रही हैं। दुनिया के धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार 36 वर्षीय डिविलियर्स को संन्यास से वापस लाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

AB de Villiers was in line to play T20 World Cup confirms South Africa captain Quinton de Kock
डीकॉक - फोटो : सोशल मीडिया

अब इस मामले में खुद दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के मौजूदा कप्तान क्विंटन डिकॉक ने कहा कि एबी डिविलियर्स 2020 टी-20 विश्व कप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिर से वापसी कर सकते थे। डिकॉक ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘वह निश्चित तौर वापसी की राह पर थे। अगर वह फिट होते तो मैं एबी डिविलियर्स को टीम में रखना पसंद करता।’

AB de Villiers was in line to play T20 World Cup confirms South Africa captain Quinton de Kock
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि कोई भी टीम एबी डिविलियर्स को अपनी टीम में चाहेगी। हम उसकी वापसी के लिए जोर दे रहे थे लेकिन अब देखना होगा कि टी-20 विश्व कप आयोजन कब होता है।’ जनवरी में बिग बैश के दौरान डिविलियर्स ने खुद पुष्टि की थी कि वह वापसी पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
AB de Villiers was in line to play T20 World Cup confirms South Africa captain Quinton de Kock
टी-20 वर्ल्ड कप - फोटो : ट्विटर

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण इस साल होने वाला टी-20 विश्वकप एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह प्रतियोगिता अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया में आयोजित की जानी थी। 

विज्ञापन
AB de Villiers was in line to play T20 World Cup confirms South Africa captain Quinton de Kock
डीविलियर्स-बाउचर - फोटो : ट्विटर

ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके डिविलियर्स इस साल टी-20 विश्व कप में वापसी कर सकते थे। इस बात के संकेत टीम के नए कोच और डिविलियर्स के पुराने साथी मार्क बाउचर भी दे चुके थे। यहां तक कि क्रिकेट बोर्ड के नए निदेशक और पूर्व दिग्गज कप्तान ग्रीम स्मिथ ने भी विश्व कप के लिए बेहतरीन खिलाड़ियों के चयन की बात की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed