फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोई भारतीय नहीं तोड़ पाया दशकों पुराना यह रिकॉर्ड, नहीं बना प्रथम श्रेणी में शतकों का शतक

Tue, 21 Apr 2020 10:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 21 Apr 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
Sir Jack Hobbs have record most century in first class cricket
- फोटो : ट्विटर

सचिन तेंदुलकर शतकों का शतक पूरा करने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं, लेकिन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 100 से अधिक सैकड़े जमाने वाले 25 बल्लेबाजों में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है और फिलहाल भारत के किसी क्रिकेटर के इस सूची शामिल होने की संभावना भी नहीं है। तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 51 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 49 शतक लगाकर 16 मार्च 2012 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का शतक पूरा किया था।

loader
Sir Jack Hobbs have record most century in first class cricket
- फोटो : social Media
मास्टर ब्लास्टर ने हालांकि प्रथम श्रेणी मैचों में केवल 81 शतक लगाए हैं। सुनील गावस्कर के नाम पर भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 81 सैकड़े दर्ज हैं और इस मामले में भारतीय रिकॉर्ड मुंबई के इन दोनों ‘लिटिल मास्टर्स’ के नाम पर दर्ज है। तेंदुलकर ने वैसे प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए और टी-20 तीनों प्रारूपों में कुल मिलाकर 142 शतक लगाए हैं। प्रथम श्रेणी मैचों में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जैक हाब्स के नाम पर है जिनके नाम पर 199 शतक दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sir Jack Hobbs have record most century in first class cricket
जैक हॉब्स - फोटो : ट्विटर
तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों के रिकॉर्ड की तरफ विराट कोहली (70 शतक) तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन हाब्स के नाम पर ऐसा रिकॉर्ड है जो संभवत: हमेशा अछूता रहेगा। भारत में पहला प्रथम श्रेणी मैच 1864 में मद्रास और कलकत्ता के बीच खेला गया था, लेकिन अब तक उसके केवल नौ बल्लेबाज ही इस प्रारूप में 50 या इससे अधिक शतक लगाए हैं। इनमें से अभी केवल चेतेश्वर पुजारा खेल रहे हैं जिनके नाम पर प्रथम श्रेणी मैचों में 50 शतक दर्ज हैं।
Sir Jack Hobbs have record most century in first class cricket
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
32 वर्षीय पुजारा 15 साल के अपने प्रथम श्रेणी करियर में इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं। भारतीय कप्तान कोहली ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूप में मिलकर 70 शतक लगा लिए हों, लेकिन प्रथम श्रेणी मैचों में उनके नाम पर 34 शतक ही दर्ज हैं। इनमें से 27 शतक उन्होंने टेस्ट मैचों में लगाए हैं। भारत के अन्य प्रमुख सक्रिय बल्लेबाजों में अजिंक्य रहाणे ने प्रथम श्रेणी मैचों में 33, शिखर धवन ने 25 और रोहित शर्मा ने 23 शतक लगाए हैं।
विज्ञापन
Sir Jack Hobbs have record most century in first class cricket
प्रथम श्रेणी मैचों में भारत के जिन बल्लेबाजों ने 50 या इससे अधिक शतक लगाए हैं, उनमें तेंदुलकर और गावस्कर (दोनों 81), राहुल द्रविड) (68), विजय हजारे (60), वसीम जाफर (57), दिलीप वेंगसरकर और वीवीएस लक्ष्मण (दोनों 55), मोहम्मद अजहरूद्दीन (54) और पुजारा (50) शामिल हैं। प्रथम श्रेणी मैचों में 100 से अधिक शतक लगाने वाले 25 बल्लेबाजों में इंग्लैंड के 21 बल्लेबाज शामिल हैं। इंग्लैंड में 1772 से प्रथम श्रेणी मैच खेले जा रहे हैं और वहां निरंतर काउंटी क्रिकेट होती रही है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed