फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, गौतम गंभीर का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ बना डाले कई कीर्तिमान

Fri, 09 Aug 2019 05:37 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 09 Aug 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
Shubman gill Gill became the youngest to score a first-class double century
शुभमन गिल - फोटो : social media

वेस्टइंडीज ए के खिलाफ चल रहे अनधिकृत टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में चल रहे मुकाबले के तीसरे दिन गिल ने दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ए के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर गंभीर का 17 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। 

Shubman gill Gill became the youngest to score a first-class double century
Shubman Gill

गिल अब भारत की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। गिल ने ये कारनामा मात्र 19 साल 334 दिन की उम्र में किया है। 

Shubman gill Gill became the youngest to score a first-class double century
gautam gambhir

उनसे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा सांसद गौतम गंभीर के नाम था। गंभीर ने साल 2002 में 20 साल 124 दिन की उम्र में प्रेसिडेंट xi की तरफ से खेलते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shubman gill Gill became the youngest to score a first-class double century
शुभमन गिल

इसके अलावा गिल अब भारत के बाहर विदेशी जमीन पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही कैरेबियाई धरती पर भी वे दोहरा शतक लगाने वाले कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 

विज्ञापन
Shubman gill Gill became the youngest to score a first-class double century
शुभमन गिल - फोटो : ICC

गिल ने अपनी इस ऐतिहासिक पारी के दौरान 81.60 की स्ट्राइक रेट से 250 गेंदों में 19 चौके और दो छक्के की मदद से 204 रनों की नाबाद पारी खेली। इससे पहले गिल मैच की पहली पारी में पहली ही गेंद पर डक पर आउट हो गए थे। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने हनुमा विहारी के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 315 रनों की जबरदस्त साझेदारी की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed