किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ियों ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान अहम समय पर मैदानी अंपायर नितिन मेनन के विवादित ‘शॉर्ट रन’ कॉल के खिलाफ अपील की है, जबकि पूर्व खिलाड़ियों ने सही नतीजों के लिए तकनीक के अधिक उपयोग की मांग की।
शॉर्ट रन मामला: अंपायर के फैसले के खिलाफ पंजाब ने की अपील, जानें क्या कहता है ICC का नियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब नहीं बदला जा सकता फैसला
अपील का हालांकि नतीजा निकलने की उम्मीद कम है क्योंकि आईपीएल नियम 2.12 (अंपायर के फैसले) के तहत अंपायर फैसले को तभी बदल सकता है जब ये बदलाव तुरंत किए जाएं। इसके अलावा अंपायर का फैसला अंतिम है।
सतीश मेनन, सीईओ किंग्स इलेवन पंजाब
हमने मैच रैफरी से अपील की है। इंसान से गलती हो सकती है लेकिन आईपीएल जैसे विश्व स्तरीय टूर्नामेंट में इसकी कोई जगह नहीं है। वह एक रन हमें प्लेऑफ से वंचित कर सकता है।
प्रीति जिंटा, सह-मालिक किंग्स इलेवन पंजाब
मैं हमेशा जीत या हार को खेल भावना के साथ स्वीकार करने में यकीन रखती हूं लेकिन नियमों में बदलाव की जरूरत ह्रै। जो बीत गया, सो बीत गया लेकिन भविष्य में ऐसा नहीं होना चाहिए।
वीरेंद्र सहवाग, पूर्व क्रिकेटर
मैं मैन ऑफ द मैच के फैसले से सहमत नहीं हूं। यह पुरस्कार तो अंपायर को दिया जाना चाहिए जिन्होंने शॉर्ट रन दिया। शॉर्ट रन नहीं था। यही अंतर रहा
टॉम मूडी, पूर्व क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया
तकनीक की मदद के लिए नियमों में बदलाव करना होगा। तीसरे अंपायर को फैसला लेना चाहिए था लेकिन नियम कहते हैं कि यह नियम टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बनाया जाना चाहिए था