Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IPL 2020: RCB vs SRH Yuzvendra Chahal's star performance and brilliant bowling changed the result of matchld not win
{"_id":"5f69246e8ebc3ef47c46d6c9","slug":"ipl-2020-rcb-vs-srh-yuzvendra-chahal-s-star-performance-and-brilliant-bowling-changed-the-result-of-matchld-not-win","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: चहल के इस ओवर में पलटा मैच, वरना नहीं जीत पाती RCB","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: चहल के इस ओवर में पलटा मैच, वरना नहीं जीत पाती RCB
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 22 Sep 2020 03:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
युजवेंद्र चहल
- फोटो : twitter@IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल के 13वें सीजन का तीसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम रहा। सोमवार को खेले गए मुकाबले में विराट की आरसीबी ने वार्नर के सनराइजर्स को शिकस्त दी। हालांकि दुबई में खेले गए इस मुकाबले में बैंगलोर के लिए जीत इतनी आसान नहीं थी और उसे जीत के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
2 of 4
देवदत्त पडीक्कल
- फोटो : social media
आईपीएल में पदार्पण कर रहे देवदत्त पडीक्कल (42 गेंदों में 56 रन) और एबी डीविलियर्स (30 गेंदों में 51 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर्स में 163/5 का स्कोर खड़ा किया था।
3 of 4
जॉनी बेयरस्टो
- फोटो : पीटीआई
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 16वें ओवर तक मैच पर पकड़ बनाए हुए थी, मैच में एक वक्त ऐसा भी था जब लग रहा था कि सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो हैदराबाद को जीत दिला देंगे। लेकिन युजवेंद्र चहल के जादुई ओवर ने सब कुछ बदलकर रख दिया और मैच आरसीबी की झोली में डाल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
युजवेंद्र चहल
दरअसल, युजवेंद्र चहल ने एक ही ओवर में पहले जॉनी बेयरस्टो (43 गेंदों में 61 रन) और फिर अगली ही गेंद पर विजय शंकर को क्लीन बोल्ड कर मैच पलट कर रख दिया। उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट चटकाए। चहल ने सबसे पहले 12वें ओवर में फॉर्म में दिख रहे मनीष पांडे को 34 रन पर आउट करवाया, इसके बाद 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर बेयरस्टो और तीसरी गेंद पर विजय शंकर का पवेलियन का रास्ता दिखाया। चहल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।