फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी सानिया और बेटे इजहान के चलते शोएब मलिक ने छोड़ा 'क्रिकेट', नहीं होंगे इस लीग का हिस्सा

Tue, 13 Nov 2018 03:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
Shoaib Malik withdraws from T10 league due to spend time with wife Sania Mirza and son Izhaan
Shoaib Malik-Sania Mirza

पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी शोएब मलिक अब टी-10 लीग में खेलते नजर नहीं आएंगे। कुछ खास वजहों से उन्होंने इस बार टी-10 लीग में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। मलिक ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए दी। आइए जानते हैं भावुक पोस्ट में उन्होंने क्या लिखाः-

Shoaib Malik withdraws from T10 league due to spend time with wife Sania Mirza and son Izhaan
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक

शोएब ने ट्विटर पर लिखा, 'मिक्स फीलिंग के साथ बताना चाहूंगा कि मैं पंजाबी लीजेंट्स के साथ टी-10 लीग का हिस्सा नहीं रह पाऊंगा, क्योंकि मैं अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहता हूं। ये मेरे के लिए काफी मुश्किल फैसला था। मेरी पत्नी चाहती हैं कि मैं खेलूं। लेकिन पत्नी और बेटे के आगे कुछ नहीं है। उम्मीद है आप सभी समझ सकेंगे।'
 


Shoaib Malik withdraws from T10 league due to spend time with wife Sania Mirza and son Izhaan
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक

बता दें कि शोएब मलिक टी-10 लीग के दूसरे सीजन में पंजाब लीजेंड की तरफ से खेलने के लिए तैयार थे, लेकिन पत्नी सानिया और बेटे इजहान को समय देने के कारण वो नहीं खेल पाएंगे। याद हो कि 29 अक्टूबर को शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्जा ने अपने बेटे को जन्म दिया। याद हो कि 12 अप्रैल 2010 को शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shoaib Malik withdraws from T10 league due to spend time with wife Sania Mirza and son Izhaan
शोएब मलिक

गौरतलब है कि शोएब मलिक लिमिटेड ओवर क्रिकेट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नियमित और महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। रविवार को ही वन-डे सीरीज खत्म हुई है। इसके बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी। जिसमें शोएब मलिक शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन
Shoaib Malik withdraws from T10 league due to spend time with wife Sania Mirza and son Izhaan
शोएब मलिक - फोटो : icc

बता दें कि 21 नवंबर से 2 दिसंबर तक टी-10 क्रिकेट लीग शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी, जिसमें पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी शोएब मलिक हिस्सा नहीं लेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed