फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिरकार शिखर धवन को आई अक्ल, टी-20 में ओपनिंग को लेकर दिया यह बयान

Thu, 14 Nov 2019 05:08 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 14 Nov 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
Shikhar Dhawan Speaks On His Role For ICC T 20 World Cup 2020
शिखर धवन

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के लिए वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज कुछ खास नहीं गई थी। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में उनके बल्ले से रन तो जरूर निकले, लेकिन फटाफट क्रिकेट की अंदाज में नहीं। टी-20 के लिहाज से धवन ने बेहद ही धीमी पारी खेली थी। अब एक सलामी बल्लेबाज को टी-20 क्रिकेट में किस अंदाज में खेलना चाहिए, इसके बारे में उन्होंने बताया। आपको मालूम हो कि अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया एक बेहतरीन टीम संयोजन तैयार करने की कोशिश में जुटी है।

Shikhar Dhawan Speaks On His Role For ICC T 20 World Cup 2020
शिखर धवन

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ने कहा कि टी-20 क्रिकेट में शुरुआत के छह ओवर काफी अहम होते हैं, क्योंकि दोनों टीम अच्छी शुरुआत पर नजरें जमाए रहती हैं। ऑस्ट्रेलिया में अगले साल टी-20 विश्व कप होना है और ऐसे मे भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की सोच साफ है कि पारी की शुरुआत करते हुए उन्हें शुरू से आक्रामक खेल खेलना होगा। 

Shikhar Dhawan Speaks On His Role For ICC T 20 World Cup 2020
शिखर धवन

धवन ने बताया कि एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर मेरी रणनीति यह होगी कि शुरुआती छह ओवर में आक्रामक खेल खेला जाए। मैं तेज खेलना पसंद करता हूं, लेकिन अगर विकेट धीमी होती है या गेंद रुककर आती है तो जाहिर सी बात है कि आपको अपने प्लान में बदलाव करना पड़ता है। मेरा काम टीम को अच्छी शुरुआत देना और बड़ा स्कोर करना होगा। स्मार्ट और आक्रामक खेल टी-20 में मेरा मूल मंत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shikhar Dhawan Speaks On His Role For ICC T 20 World Cup 2020
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : पीटीआई

धवन से पूछा गया कि क्या वह अपने जोड़ीदार के साथ तेज या धीमे खलने की रणनीति बनाते हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम स्थिति के हिसाब से खेलते हैं। किसी दिन अगर रोहित तेज शुरुआत करते हैं। कभी मेरे बल्ले पर गेंद सही तरह से आ नहीं रही होती है। मैं इस बात में विश्वास नहीं रखता कि सिर्फ एक बल्लेबाज को आक्रमण करना चाहिए। अगर आपका नेचुरल खेल आक्रामक है तो आपको वही खेलना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed