फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़ों की संपत्ति छोड़ यह शख्स होटल में धोने लगा बर्तन, आनंद महिंद्रा ने दिया खास ऑफर

Thu, 14 Nov 2019 02:59 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 14 Nov 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
anand mahindra offers internship to a millionaire's son who left home
द्वारकेश ठक्कर - फोटो : Social Media

इंसान खुद को साबित करने के लिए क्या कुछ नहीं कर जाता है। लोग दौलत और शोहरत कमाने के लिए भरपूर प्रयास करते हैं और कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। कुछ लोगों को ये चीजें पैतृक रूप में मिली होती हैं तो वहीं कुछ लोग इसे अपने दम पर कमाने के लिए अथक प्रयास करते हैं। लेकिन आज हम एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे अलग है। एक शख्स ने अपने आप को साबित करने के लिए अपने पिता के करोड़ों का कारोबार छोड़ घर से भाग गया।

anand mahindra offers internship to a millionaire's son who left home
द्वारकेश ठक्कर - फोटो : Social Media

गुजरात के रहने वाले 19 वर्षीय द्वारकेश के पिता का करोड़ों का तेल कारोबार है। अक्सर ऐसे मामलों में लोग अपने पिता/परिवार का व्यापार ज्वॉइन करते हैं, खुद की कंपनी शुरू करते हैं या विदेश जाकर पढ़ाई करना पसंद करते हैं। लेकिन द्वारकेश की कहानी इन सभी से बिल्कुल अलग है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले द्वारकेश करीब एक महीने पहले घर से भाग गए। उन्होंने अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ दिया था जिससे उनको ट्रेस करना भी आसान नहीं था। द्वारकेश के माता-पिता अपने बेटे को खोजने का लगातार प्रयास कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने पुलिस को भी सूचित किया।

anand mahindra offers internship to a millionaire's son who left home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस के अनुसार ''लड़का अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़ गया था। हमारे पास सिर्फ वडोदरा रेलवे स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज और एक ऑटो-रिक्शा चालक का बयान था, जिसने उसे वडोदरा शहर के अक्षर चौक पर उतार दिया था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
anand mahindra offers internship to a millionaire's son who left home
द्वारकेश ठक्कर - फोटो : Social Media

द्वारकेश वडोदरा से दिल्ली पहुंचा। नौकरी की उम्मीद में वो दिल्ली से शिमला चला गया। अपना गुजारा करने के लिए शिमला में उन्होंने एक होटल में बर्तन धोने का काम करने लगें। रात को वो सड़कों पर ही सोने लगें। होटल मालिक को एक दिन इन पर शक हो गया और उनसे पहचान पत्र की मांग कर दी। होटल मालिक को जब पता चला कि द्वारकेश गुजरात के पाडरा का रहने वाला है तो उन्होंने पाडरा पुलिस स्टेशन को फोन कर दिया। जांच करने पर पुलिस को पता चला कि ये वही 19 वर्षीय युवक है जिसकी उनको कई दिनों से तलाश है। द्वारकेश को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई तो वो उस होटल से भी भाग गए। लेकिन काफी छानबीन के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

विज्ञापन
anand mahindra offers internship to a millionaire's son who left home
द्वारकेश ठक्कर - फोटो : Social Media

द्वारकेश के परिवार ने बताया कि वह हम सभी के सामने अपनी क्षमता साबित करना चाहता था। वो अपनी मेहनत व कोशिशों के दम पर एक दिन बड़ा आदमी बनना चाहता है। उसने ये साबित भी कर दिखाया कि विपरीत परिस्थितियों में भी वो खुद को सफल बनाने की क्षमता रखता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed