टीम इंडिया के बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन मैदान पर अनोखा जश्न मनाए जाने के लिए जाने जाते हैं। कबड्डी स्टाइल में वह विकेट का जश्न मनाते हैं, जो फैंस को काफी रास आता है। फैंस मानते हैं कि यह टीम इंडिया के 'गब्बर' का ट्रेडमार्क स्टाइल है।
शिखर धवन ने खुद भी माना कि वह कबड्डी के बड़े दीवाने हैं और ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने कबड्डी स्टाइल में जश्न मनाना शुरू किया। धवन ने शेन वॉटसन का कैच लेने के बाद पहली बार कबड्डी स्टाइल में जश्न मनाया था। फैंस के बीच गब्बर के नाम से मशहूर धवन ने एक शो में कहा, 'मैंने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में शेन वॉटसन का विकेट लेने के बाद कबड्डी स्टाइल में जश्न मनाया था। मुझे कबड्डी देखना बहुत पसंद है। यह मुझे काफी एंटरटेनिंग लगता है।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं यह सब अपने दिल से करता हूं। मुझे लगता है कि शायद इसी वजह से यह फैंस को भी रास आता है। जब भी मैं बाउंड्री पर फील्डिंग करता हूं तो देखता हूं कि फैंस भी मेरी नकल करते हुए कबड्डी स्टाइल में जश्न मनाते हैं।'
4 of 5
shikhar dhawan with zoravar
धवन को एक समय खराब फॉर्म की वजह से टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था। तब उन्हें एहसास हुआ कि उनकी जिंदगी सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, 'अगर मुझे राष्ट्रीय टीम में मौका मिला तो इसका मतलब है कि आगे भी अवसर मिलेंगे। टीम से बाहर होने पर मेरी आंखें खुल गई। जब मुझे बेंच पर बैठाया गया तब एहसास हुआ कि सिर्फ क्रिकेट तक ही मेरी जिंदगी सीमित नहीं है। परिवार मेरे लिए सबसे जरूरी है। मैंने ज्यादा सोचना छोड़ दिया। मेरी जिंदगी का प्रमुख लक्ष्य खुश रहना है और ऐसा करना मेरे लिए जरूरी है।'
हाल ही में संपन्न आईपीएल में धवन सनराइजर्स हैदराबाद के दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर थे। धवन अब अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से शुरू होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट में खेलते नजर आ सकते हैं। हालांकि, ओपनिंग के लिए उनका सिलेक्शन होगा या नहीं, इसके बारे में मैच से पहले ही पता चल सकेगा। धवन की ओपनिंग के लिए राहुल और मुरली विजय से फाइटिंग चल रही है।