टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में हिटमैन के नाम से मशहूर हैं। इन दिनों रोहित अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ अमेरिका की सैर कर रहे हैं। इसी बीच रोहित को क्रिकेट से अलग एक दूसरे खेल के मैदान में भी हाथ आजमने का मौका मिला।
VIDEO: क्रिकेट के बाद बेसबॉल के मैदान में कूदे रोहित शर्मा, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय क्रिकेटर
दरअसल अमेरिका में बेस बॉल के एक बड़े ईवेंट की ओपनिंग में रोहित शर्मा को उनकी पत्नी संग इनवाइट किया गया था। यह निमंत्रण रोहित शर्मा को सीटल मरीनर्स की तरफ से मिला था। सीटल मरीनर्स की टीम चाहती थी उनके होम ग्राउंड में तांपा बे रेज के खिलाफ होने वाले ओपनिंग मैच रोहित शर्मा आएं।
Great fun throwing the first pitch for @Mariners with my lady by my side 😁 @SafecoField pic.twitter.com/jlLnQfhTWY
दोनों टीम के बीच बेस बॉल का मुकाबला शुरू होने से पहले एक प्री गेम एक्टिविटी रखी गई थी, जिसमें रोहित शर्मा ने भी हिस्सा लिया था। रोहित ने इसमें एक बेस बॉल खिलाड़ी के अंदाज बॉल को थ्रो किया।
हालांकि टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन फीलडर्स में गिने जाने वाले रोहित शर्मा यहां फिरंगियों के सामने अपनी हंसी उड़वा बैठे। विकेटों पर सटीक निशाना कसने वाले रोहित के थ्रो की लाइन यहां लड़खड़ाती हुई नजर आई।
Indian cricketer @ImRo45 throwing the ceremonial ‘First pitch’ at a baseball game between the Seattle @Mariners and Tampa Bay @RaysBaseball, earlier today. #GoMariners @BCCI pic.twitter.com/yIm77kda1H
देखें वीडियो:
मैच के बाद रोहित शर्मा ने इस ईवेंट के बारे में ट्वीट कर फैंस को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेस बॉल के ईवेंट में उनसे क्रिकेट के बारे में भी कई सवाल पूछे गए। रोहित ने बताया कि यहां लोग क्रिकेट से ज्यादा बेस बॉल के मैच देखना पसंद करते हैं।