फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शास्त्री ने किया खुलासा, किस योजना के साथ श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया

Fri, 21 Jul 2017 05:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 21 Jul 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
Shastri makes his intentions clear ahead of Sri Lanka series
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI

भारतीय टीम अभी श्रीलंका दौरे पर हैं जहां अगले सप्ताह वो तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेलेगी। रवि शास्त्री को टीम इंडिया का नया कोच बनाया गया है और उनके रहते टीम के आक्रामक होने की पूरी उम्मीद है। एक बात साफ है कि युवा भारतीय टीम अपने नए कोच के कार्यकाल में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए अपना पूरा जोर लगाते दिखेगी। 

Shastri makes his intentions clear ahead of Sri Lanka series
विराट कोहली और रवि शास्त्री

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री की जोड़ी ने पहले काफी अच्छे नतीजे दिए हैं। तब शास्त्री बतौर टीम निदेशक काम कर रहे थे और विराट कोहली के साथ उन्होंने टीम को अलग स्तर पर पहुंचाया था। एक इंटरव्यू में शास्त्री ने स्पष्ट कहा कि एक बार भारतीय क्रिकेटर मैदान के अंदर गए तो फिर वो उनका डोमेन होगा और कोच का काम अपने खिलाड़ियों पर भरोसा करने का रहेगा।

Shastri makes his intentions clear ahead of Sri Lanka series
Ravi shastri

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व शास्त्री ने टीम इंडिया की तैयारियों के बारे में कहा, 'उन्हें (भारतीय क्रिकेटरों को) अपनी जिम्मेदारी पता है। वो पेशेवर क्रिकेटर्स हैं। एक बार वो मैदान के अंदर गए तो फिर वहां अपने हिसाब से खेलेंगे। इस तरह ही हम खेलना पसंद करेंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'श्रीलंका की टीम को हम हलके में नहीं लेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shastri makes his intentions clear ahead of Sri Lanka series
Ravi shastri And Virat kolhi

हेड कोच के रूप में अपने पहले दौरे पर गए शास्त्री ने बताया कि भारतीय टीम निडर होकर अपना खेला खेलेगी। उन्होंने कहा, 'मेरा काम खिलाड़ियों को सकारात्मक रखना है। वो मैदान के अंदर जाकर अपने आप को अभिव्यक्त करें और निडर होकर खेले। यही हमारे खेलने का स्टाइल होगा और हमारा लक्ष्य जीत हासिल करने का होगा।' शास्त्री श्रीलंका को घरेलू जमीन पर खतरनाक टीम मानते हैं। उन्होंने कहा, 'अपने घर में श्रीलंका जैसा रिकॉर्ड शायद ही किसी टीम का होगा। हम सीरीज में सुधार करना चाहेंगे वरना खेलने का कोई मतलब नहीं है। आप जब भी खेले तब अपना सर्वश्रेष्ठ खेलने की कोशिश करें। यही हमारा मंत्र रहता है।'

विज्ञापन
Shastri makes his intentions clear ahead of Sri Lanka series
रवि शास्त्री

रवि शास्त्री का श्रीलंका से काफी लगाव है, जिसकी शुरुआत करीब चार दशक पहले हुई थी। 18 साल की उम्र श्रीलंका के दौरे पर जाने वाले शास्त्री 40 साल बाद बतौर हेड कोच वहां गए हैं। उनकी वहां से काफी यादें जुड़ी हुई हैं। शास्त्री ने बताया, 'मेरे पासपोर्ट पर पहला स्टाम्प श्रीलंका का ही लगा था। मैं यहां जब पहली बार आया तब मेरी उम्र 18 साल की थी। 1994 में बतौर कमेंटेटर भी शास्त्री ने श्रीलंका से ही शुरुआत की और अब हेड कोच के रूप में मेरा पहला असाइनमेंट भी श्रीलंका ही है। ये जगह मेरे लिए खास है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed