फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए दिनेश चंडीमल, हेराथ होंगे कप्तान

Fri, 21 Jul 2017 03:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 21 Jul 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
chandimal is suffering from Pneumonia can be ousted from first two test
दिनेश चंडीमल - फोटो : twitter

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट शुरू होने में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है और इससे पहले घरेलू टीम को तगड़ा झटका लगा है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की है कि श्रीलंका के नए कप्तान दिनेश चंडीमल पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे जबकि उनकी जगह रंगना हेराथ कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। 


 

chandimal is suffering from Pneumonia can be ousted from first two test
दिनेश - फोटो : twitter

द संडे टाइम श्रीलंका की रिपोर्ट के मुताबिक चंडीमल को निमोनिया हुआ है और उन्हें गॉल के एक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। ऐसे में अगले सप्ताह बुधवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में उनका खेलना मुश्किल है। हालांकि, पहले दो टेस्ट में चंडीमल के नहीं खेलने पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन टीम मैनेजर असंका गुरुसिन्हा ने उनके अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि कर दी है। 

chandimal is suffering from Pneumonia can be ousted from first two test
चोटिल चंडीमल - फोटो : twitter

गुरुसिन्हा ने कहा, 'हमें चंडीमल के बारे में कल रात ही बताया गया क्योंकि उनकी ब्लड रिपोर्ट देर से ही आई। उन्होंने निमोनिया हुआ है। श्रीलंकाई कप्तान को आज सुबह 9 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया है और वो पहले टेस्ट में निश्चित ही नहीं खेल पाएंगे। डॉक्टर्स ने हमें कहा है कि पहले टेस्ट में उनका खेलना मुमकिन नहीं है। पहला टेस्ट खत्म होने के बाद ही हम आगे के बारे में कुछ बोल पाएंगे। चंडीमल को ठीक होने में जितना समय लगे वो लें। हम कुछ नहीं कर सकते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
chandimal is suffering from Pneumonia can be ousted from first two test
रंगना हेराथ - फोटो : twitter

अगर चंडीमल समय पर फिट नहीं हो पाए तो बाएं हाथ के स्पिनर रंगना हेराथ टीम की कप्तानी करेंगे। 39 वर्षीय के पास कप्तानी का अनुभव है। उन्होंने एंजेलो मैथ्यूज की गैर मौजूदगी में बांग्लादेश और बांग्लादेश के खिलाफ कप्तानी की थी। गुरुसिन्हा ने कहा, 'संभवतः हेराथ कप्तानी करेंगे क्योंकि अभी एक टेस्ट की बात है और वो पहले जिम्मेदारी निभा चुके हैं। मगर अभी हमने कोई फैसला नहीं लिया है। हम आज ही इस संबंध में बैठक करके अंतिम फैसला लेंगे।' इसके बाद शुक्रवार को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि कर दी कि चंडीमल पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे और हेराथ कप्तान होंगे।

विज्ञापन
chandimal is suffering from Pneumonia can be ousted from first two test
श्रीलंका क्रिकेट टीम - फोटो : twitter

चंडीमल ने मैथ्यूज से कप्तानी की जिम्मेदारी हासिल की और टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट में जीत दिलाई। 2013 में टी20 की कप्तानी हासिल करते ही वो श्रीलंका के सबसे युवा कप्तान बने थे। चंडीमल ने पिछली बार भारत के खिलाफ गॉल में 162 रन की यादगार पारी खेली थी। श्रीलंका ने इस टेस्ट को 63 रन से जीता था। इसके बाद मेहमान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed