फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL में पाकिस्तानी क्रिकेटर: पहले सीजन में पांच टीम से 12 खिलाड़ी खेले थे, 26/11 हमले के बाद लगा प्रतिबंध

Thu, 25 Mar 2021 07:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 25 Mar 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Shahid Afridi Shoaib Akhtar Shoaib Malik Younis Khan along with these 12 big Pakistani cricketer had played in IPL inaugural edition
आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन प्रीमियर लीग में एक बार फिर पाकिस्तानी क्रिकेटरों के खेलना का सपना पूरा हो सकता है। ऐसी अटकलें हैं कि आईपीएल 2022 में पाकिस्तानी क्रिकेटरों को खेलने की अनुमति दी जा सकती है। फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और पाकिस्तान इस साल तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेल सकते हैं। जिस पर विचार किया जा रहा है। वहीं भारत की मेजबानी में साल 2021 में टी-20 विश्व कप भी खेला जाएगा। इस साल भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 सीरीज के बारे में अगले हफ्ते दुबई में होने वाली आईसीसी बैठक में निर्णय लिया जाएगा। जहां भारत और पाकिस्तान के प्रतिनिधि मंडल इस विषय पर अपना पक्ष रखेंगे। 



वैसे बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेटर साल 2008 में पहली और आखिरी बार खेले थे। इंडियन प्रीमियर लीग के उस पहले संस्करण में पाकिस्तान के 12 क्रिकेटर अलग-अलग टीमों से खेले थे। लेकिन मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले के बाद बीते 14 वर्षों से पाकिस्तान का कोई भी क्रिकेटर आईपीएल में नहीं खेला है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि आईपीएल में अब तक पाकिस्तान के कौन-कौन क्रिकेटर खेल चुके हैं...

Shahid Afridi Shoaib Akhtar Shoaib Malik Younis Khan along with these 12 big Pakistani cricketer had played in IPL inaugural edition
आईपीएल - फोटो : ट्विटर
सोहैल तनवीर

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहैल तनवीर साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे। आईपीएल के इस पहले संस्करण को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीता। शेन वॉर्न की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स के लिए सोहैल तनवीर तेज गेंदबाजी के रूप में प्रमुख हथियार साबित हुए। इस आईपीएल में तनवीर ने धुआंधार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 22 विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन के चलते तनवीर को आईपीएल 2008 में पर्पल कैप अवॉर्ड मिला था। 

Shahid Afridi Shoaib Akhtar Shoaib Malik Younis Khan along with these 12 big Pakistani cricketer had played in IPL inaugural edition
आईपीएल - फोटो : ट्विटर
शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के हरफनमौल क्रिकेटर शाहिद अफरीदी साल 2008 आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले थे। अफरीदी ने टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था जिसके बाद आईपीएल ऑक्शन में डेक्कन चार्जर्स ने उन पर दांव लगाया। हालांकि आईपीएल 2008 में अफरीदी कुछ खास नहीं कर पाए और उन्होंने 10 मैचों में 81 रन बनाए। इसके अलावा अफरीदी ने गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Afridi Shoaib Akhtar Shoaib Malik Younis Khan along with these 12 big Pakistani cricketer had played in IPL inaugural edition
शोएब मलिक

शोएब मलिक
साल 2008 में शोएब मलिक ने आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) का दामन थामा। दिल्ली की टीम में एबी डिवीलियर्स, तिलकरत्ने दिलशान डेनियल विट्टोरी और ग्लेन मैक्ग्रा जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल थी। जिसके वजह से शोएब मलिक को ज्यादा मौका नहीं मिला। मलिक ने आईपीएल 2008 में 7 मैच खेल और 52 रन बनाए। 

विज्ञापन
Shahid Afridi Shoaib Akhtar Shoaib Malik Younis Khan along with these 12 big Pakistani cricketer had played in IPL inaugural edition
आईपीएल - फोटो : ट्विटर
शोएब अख्तर

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर और दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर आईपीएल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले। वह केकेआर टीम का तीन मैचों में प्रतिनिधित्व किया। दिल्ली डेयरडेविल्स  के विरुद्ध शानदार गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 5 विकेट लिए थे। लेकिन इसके बाद शोएब अख्तर आईपीएल में ये करिश्मा दोबारा नहीं कर सके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed