{"_id":"605c79ab8ebc3ec4ab1a6be9","slug":"group-of-ants-carrying-gold-chain-in-a-viral-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी चींटियों को देखा है सोने की चेन उठाकर ले जाते हुए? ये वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
कभी चींटियों को देखा है सोने की चेन उठाकर ले जाते हुए? ये वीडियो हो रहा वायरल
Thu, 25 Mar 2021 05:46 PM IST
संकल्प सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 25 Mar 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
सोने की चैन को ले जाती चींटियां
- फोटो : twitter/ipskabra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चींटियों की अपनी एक कॉलोनी होती है। इसमें एक या एक से अधिक रानी, श्रमिक चीटियां, अंडे, लार्वा और प्यूपा शामिल होते हैं। चींटियां अपने शरीर के आकार और वजन से भी कहीं ज्यादा वजन को अकेले उठा सकती हैं। इंटरनेट पर चींटियों के कई सारी वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इन वीडियोज में आप चीटियों को कई हैरतअंगेज कार्य करते देख सकते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। वीडियो में चींटियां सोेने की चैन को ले जाते हुए दिख रही हैं।
सोने की चेन को ले जाती चींटियां
- फोटो : twitter/ipskabra
वीडियो में कई सारी छोटी छोटी चीटियां अपने शरीर के आकार से भी बड़े सोने की चेन को धीरे-धीरे ले जाती दिख रही हैं। वीडियो को देखते हुए ऐसा लग रहा है मानो चींटियां सोने को स्मगल कर रही हों।
Smallest Gold Smugglers! 😅 pic.twitter.com/6kBASYP0si
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) March 24, 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
चीटियों की इस अजीबोगरीब वीडियो को आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा "Smallest Gold Smugglers!" अर्थात सबसे छोटे गोल्ड सम्गलर। चींटियां जिस तरह से चुपके चुपके सोने की चैन को लेकर जा रही हैं। वह वाकई छोटी स्मगलर लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इसको 5 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस पर कई सारे लोगों के मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वीडियो पर एक व्यक्ति ने प्रतिक्रिया देते हुए पूछा "सर, किस धारा के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी?"