स्कॉटलैंड के बल्लेबाज जॉर्ज मुंसे ने ग्लोसेस्टरशर सेकंड इलेवन टीम की ओर से खेलते हुए 25 गेंदों पर न सिर्फ सबसे तेज शतक जड़ा बल्कि एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाकर रिकॉर्ड बना दिया।
टी-20 में एक ओवर में 6 छक्के और 25 गेंदों में शतक, इस खिलाड़ी ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
💪 147 runs
— ICC (@ICC) April 22, 2019
😱 39 balls
💥 20 sixes
6️⃣ sixes in an over@CricketScotland's @GeorgeMunsey smashed a 25-ball 💯 for @Gloscricket Second XI yesterday!
READ 👇https://t.co/HIDwmBzpKr pic.twitter.com/f2X8yU5q7X
मुंसे ने अपना पहले पचास 17 गेंदों में तो अगले सिर्फ आठ गेंदों में पूरे कर लगाया सबसे तेज शतक। टी-20 में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल के नाम हैं। उन्होंने आईपीएल में बेंगलोर की ओर से खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी।
UP Board Result जानने के लिए रजिस्टर करें : UP Board Result 2019
मुंसे ने साथी जीपी विलोज (115) के साथ पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 221 रन की साझेदारी की। विलोज ने अपना शतक 53 गेंदों में पूरा किया। टीसी प्राइज ने 50 रन बनाए। टी-20 में आधिकारिक सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड अफगानिस्तान 278/3 के नाम दर्ज है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ इस साल के शुरुआत में हजरतुल्लाह के नाबाद 162 रन से बनाया था।
UP Board Result जानने के लिए रजिस्टर करें : UP Board Result 2019
ग्लोसेस्टरशर ने तीन विकेट पर 326 रन का टी-20 का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में बाथ की टीम 214 रन ही बना पाई और ग्लोसेस्टरशर ने 122 रन से मैच जीता। इनपुट: भाषा