फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Malinga, Mhambrey and Hopkinson leave Mumbai Indians mens coaching staff ahead of IPL 2027 Know

आईपीएल 2027: मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में बदलाव, मलिंगा-पारस और हॉपकिंसन का टीम से टूटा नाता

Thu, 29 Oct 2026 04:27 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 29 Oct 2026 04:27 PM IST
सार

  • आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में बदलाव हुआ है।
  • गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा और पारस म्हाम्ब्रे के साथ फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन भी फ्रेंचाइजी से अलग हो गए हैं। 

विज्ञापन
Malinga, Mhambrey and Hopkinson leave Mumbai Indians mens coaching staff ahead of IPL 2027 Know
लसिथ मलिंगा - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2027 से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया है। टीम के गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा और पारस म्हाम्ब्रे के अलावा फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन भी फ्रेंचाइजी से अलग हो गए हैं। मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। फ्रेंचाइजी ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में तीनों कोच के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार जताया। मुंबई इंडियंस ने कहा कि मलिंगा, म्हाम्ब्रे और हॉपकिंसन पुरुष टीम के कोचिंग सेटअप में अपनी-अपनी भूमिकाओं से आगे बढ़ेंगे। टीम ने तीनों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
Trending Videos

मुंबई इंडियंस के लिए मलिंगा का रहा अहम योगदान
श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस के सबसे चर्चित और सफल खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने टीम के गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करते हुए आईपीएल के चार खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा, वह 2011 में चैंपियंस लीग टी20 का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम का भी हिस्सा थे। खिलाड़ी के रूप में शानदार योगदान देने के बाद मलिंगा ने मेंटर और कोच के तौर पर भी फ्रेंचाइजी के साथ काम किया। मुंबई इंडियंस ने उनके जुनून, प्रतिस्पर्धी भावना और टीम के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी विरासत हमेशा फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा रहेगी।

पारस म्हाम्ब्रे का भी लंबा रहा साथ
पारस म्हाम्ब्रे का मुंबई इंडियंस के साथ लंबे समय तक जुड़ाव रहा। वह पहली बार 2010 में फ्रेंचाइजी से जुड़े थे और 2017 तक टीम के साथ रहे। इसके बाद उन्होंने 2024 में मुंबई इंडियंस में वापसी की। गेंदबाजी कोच के रूप में म्हाम्ब्रे ने टीम के गेंदबाजों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें विकसित करने में योगदान दिया। फ्रेंचाइजी ने उनके अनुभव, समर्पण और टीम की संस्कृति की गहरी समझ की तारीफ की। साथ ही, टीम के भीतर मजबूत रिश्ते बनाने में उनकी भूमिका को भी अहम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ल हॉपकिंसन 2025 में टीम से जुड़े थे
इंग्लैंड के पूर्व फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन 2025 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में शामिल हुए थे। वह अपने साथ इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम के साथ काम करने का अंतरराष्ट्रीय अनुभव लेकर आए थे। मुंबई इंडियंस ने फील्डिंग के स्तर को बेहतर बनाने के लिए उनके पेशेवर रवैये, विशेषज्ञता और प्रतिबद्धता की सराहना की।

तीनों कोच के योगदान के लिए जताया आभार
मुंबई इंडियंस ने अपने बयान में कहा कि तीनों कोच का योगदान, उनके बनाए रिश्ते और टीम के साथ बिताए गए यादगार पल फ्रेंचाइजी की यात्रा का हिस्सा बने रहेंगे। टीम ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आईपीएल 2027 से पहले कोचिंग स्टाफ में हुए इन बदलावों के बाद अब मुंबई इंडियंस की नई कोचिंग व्यवस्था पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed