{"_id":"5c9f2280bdec22068c429ddb","slug":"sanju-samson-says-to-david-warner-you-destroyed-my-whole-day-in-ipl-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शतकवीर संजू का कुछ यूं छलका दर्द, वॉर्नर से कहा 'आपने तो मेरा पूरा दिन ही खराब कर डाला'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शतकवीर संजू का कुछ यूं छलका दर्द, वॉर्नर से कहा 'आपने तो मेरा पूरा दिन ही खराब कर डाला'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
samson and warner
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजू सैमसन की बेहतरीन शतकीय पारी पर डेविड वॉर्नर का आक्रामक अर्धशतक भारी पड़ गया और भारतीय बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि आस्ट्रेलियाई स्टार ने उनका दिन बेकार कर दिया। सैमसन ने नाबाद 102 रन बनाये लेकिन उनका यह प्रयास बेकार चला गया क्योंकि वॉर्नर (37 गेंदों पर 69 रन) की शानदार पारी से हैदराबाद ने इंडियन टी-20 लीग मैच में राजस्थान राजस्थान पर पांच विकेट से जीत दर्ज की।
2 of 5
sanju and warner
मैच के बाद वॉर्नर ने सैमसन का इंटरव्यू किया और इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि राजस्थान 250 रन बनाने पर ही यह मैच बचा सकता था। सैमसन ने वॉर्नर से कहा, 'आपने मेरा दिन बेकार कर दिया। आपने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसके सामने मेरा शत प्रतिशत भी पर्याप्त नहीं था।'
3 of 5
संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'आपने जिस तरह से पारी की शुरुआत की उससे हम पावरप्ले में ही मैच गंवा चुके थे। अगर आपके जैसा खिलाड़ी विरोधी टीम में हो तो हमें 250 रन की जरूरत पड़ेगी। यह विशेष पारी थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेविड वॉर्नर
- फोटो : पीटीआई
वॉर्नर ने भी सैमसन की तारीफ की और कहा कि उन्होंने दिखाया कि इस मुश्किल पिच पर कैसे बल्लेबाजी करनी है। आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा, 'हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिली और संजू ने बेहतरीन पारी खेली। उसे पूरा श्रेय जाता है। उसने वास्तव में शानदार बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
5 of 5
डेविड वॉर्नर
- फोटो : IPL
उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा, 'उसने क्रीज पर पांव जमाने में समय लिया और विकेट बाद में अच्छा होता गया। असल में मुझे नहीं लग रहा था कि इस विकेट पर 200 बनाये जा सकते हैं। उसने हमें दिखाया कि इस विकेट पर कैसे बल्लेबाजी करनी है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।