फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 11 खिलाड़ियों के दम पर पंजाब को धूल चटाएगी मुंबई! ये है संभावित प्लेइंग XI

Sat, 30 Mar 2019 01:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 30 Mar 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
ipl 2019 Mumbai Indians predicted playing xi against Kings xi Punjab
मुंबई इंडियंस

इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन का नौवां मुकाबला शनिवार को पंजाब और मुंबई के बीच खेला जाएगा। मोहाली के इंद्रजीत सिंह बिंद्रा स्टेडियम में यह मुकाबला शाम 4 बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमें इस सीजन में एक-एक मुकाबला जीत चुकी हैं, जबकि दूसरे मैच में दोनों को हार का सामना करना पड़ा है।  



पंजाब ने अपना पहला मुकाबला राजस्थान को हराकर जीता था, जबकि मुंबई को अपने पहले मुकाबले में दिल्ली के हाथों हार मिली थी। वही, दूसरे मुकाबले में पंजाब को कोलकाता से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि मुंबई ने अपने दूसरे मैच में बैंगलोर को हराकर इस सीजन में पहली जीत का स्वाद चखा था। दोनों ही टीमों की नजर अपने दूसरे मुकाबले में जीत पर होगी। आइए जानते हैं रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई की टीम किन 11 खिलाड़ियों के सहारे मैदान पर उतर सकती है? 

ipl 2019 Mumbai Indians predicted playing xi against Kings xi Punjab
रोहित शर्मा - फोटो : file photo

ओपनर्स
कप्तान रोहित शर्मा के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ओपनिंग करते नजर आएंगे। पिछले मुकाबले में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए अच्छी शुरुआत दी थी। रोहित शर्मा ने 33 गेंदों पर 48 रन जबकि डी कॉक ने 20 गेंदों पर 23 रन बनाए थे। पंजाब के खिलाफ पिछली बार की तरह इस बार भी दोनों सलामी बल्लेबाजों की निगाहें मुंबई को मजबूत शुरुआत दिलाने पर होंगी।  

ipl 2019 Mumbai Indians predicted playing xi against Kings xi Punjab
युवराज सिंह - फोटो : File photo

मिडिल ऑर्डर
सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह और किरोन पोलार्ड मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। पिछले मैच में सूर्यकुमार यादव और युवराज सिंह ने जबरदस्त पारी खेली थी। यादव ने 24 गेंद पर 38 रन जबकि युवराज ने 12 गेंद पर 23 रन बनाए थे। युवी ने युजवेंद्र चहल की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाए थे। हालांकि पोलार्ड की बल्लेबाजी अब तक निखर कर नहीं आई है। अब इस मैच में रोहित को एक बार फिर अपने मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2019 Mumbai Indians predicted playing xi against Kings xi Punjab
हार्दिक पांड्या - फोटो : Social media

ऑलराउंडर्स
हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। बैंगलोर के खिलाफ मैच में हार्दिक ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों पर 32 रन बनाए थे। हालांकि गेंदबाजी में वो काफी महंगे साबित हुए थे। वहीं, क्रुणाल की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही खराब रही थी, जबकि दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में क्रुणाल का बल्ला खूब चला था। अब इस बार भी दोनों ऑलराउंडरों से मुंबई को काफी उम्मीदें होंगी। 

विज्ञापन
ipl 2019 Mumbai Indians predicted playing xi against Kings xi Punjab
जसप्रीत बुमराह - फोटो : Social media

गेंदबाजी
मुंबई की टीम पिछले मुकाबले की तरह ही चार गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्केंडे, मिचेल मैक्लेनाघन और लसिथ मलिंगा के साथ मैदान पर उतर सकती है। वैसे तो गेंदबाजी में बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन अगर मुंबई कोई बदलाव करना चाहेगी तो वो मिचेल मैक्लेनाघन की जगह बेन कटिंग को टीम को शामिल कर सकती है, क्योंकि बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में मैक्लेनाघन काफी महंगे साबित हुए थे। हालांकि दिल्ली के खिलाफ भी मैच में भी उनकी काफी धुनाई हुई थी, लेकिन उस मैच में मैक्लेनाघन ने तीन विकेट भी चटकाए थे। 

टीम में जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कंडे और लसिथ मलिंगा का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। बुमराह ने बैंगलोर के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए थे, जबकि मयंक मार्कंडे को भी एक विकेट मिला था। हालांकि मलिंगा काफी महंगे रहे थे। उन्होंने चार ओवरों में 47 रन दिए थे और एक भी विकेट नहीं मिला था, लेकिन इसके बावजूद मुंबई पंजाब के खिलाफ मुकाबले में उन्हें जरूर खिलाना चाहेगी। 

नोटः यह तो महज हमारा एक आंकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो मैच के दिन टॉस के बाद ही लगेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed