{"_id":"5cb80788bdec22146325b95f","slug":"sania-mirza-support-sunrisers-hyderabad-in-ipl-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सानिया मिर्जा का क्रिकेट लव: पाकिस्तान नहीं इस टीम को सपोर्ट कर रही टेनिस स्टार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सानिया मिर्जा का क्रिकेट लव: पाकिस्तान नहीं इस टीम को सपोर्ट कर रही टेनिस स्टार
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 18 Apr 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shoaib and sania
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शोएब मलिक से विवाह किया है। हालांकि अपने देश से सानिया को आज भी बेइंतेहां लगाव है। इसकी जीती-जागती मिसाल इंडियन टी-20 लीग में चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला।
2 of 5
sania mirza
सानिया मिर्जा बुधवार को चेन्नई के खिलाफ मैच में अपनी होम टाउन टीम सनराइजर्स हैदराबाद को सपोर्ट करने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंची थी।
3 of 5
sania mirza
यह पहला मौका नहीं है जब सानिया अपनी टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम आई हों, वह पहले भी कई मैचों में टीम को चीयर करने आती रही हैं। सानिया सनराइजर्स हैदराबाद का फ्लैग लेकर टीम को चीयर करती दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो
बता दें कि जॉनी बेयरस्टो (61*) और डेविड वॉर्नर (50) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत हैदराबाद ने बुधवार को तीन बार की चैंपियन चेन्नई के विजयी रथ को रोक दिया। इंडियन टी-20 लीग के 33वें मुकाबले में हैदराबाद ने चेन्नई को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ मेजबान टीम हैदराबाद ने लगातार तीन हार के बाद सीजन की चौथी जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
5 of 5
सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा डबल्स में पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रह चुकी हैं मार्च 2018 में उनकी रैंकिंग 24 थी। सानिया मिर्जा अभी तक की भारत की सबसे ज्यादा रैंक पाने वाली महिला टेनिस खिलाड़ी हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।