टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और फिल्म एक्ट्रेस सागरिका घाटगे की हाल ही में मुंबई में शादी हुई है। इन दिनों ये खूबसूरत जोड़ी अपने हनीमून के लिए मालदीव में हैं। इसी बीच जहीर की पत्नी सागरिका ने अपने इंस्टाग्राम पर हनीमून की कुछ फोटो शेयर की हैं।
इस स्टार को जहीर-सागरिका की हनीमून फोटो देखकर हो रही है जलन!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सागरिका ने जहीर खान की एक ऐसी ही फोटो शेयर की, जिसके देखकर फैंस के साथ ही फ्रेंड्स के भी कमेंट आ रहे थे। इसी बीच सबसे मजेदार कमेंट टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कर दी, जिसके बाद उनके द्वारा किया गया कमेंट्स सुर्खियों में आ गई।
सागरिका ने इंस्टाग्राम पर जहीर की एक फोटो शेयर की, जिसमें वो समुद्र किनारे डेक में लगे नेट पर आराम कर रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए सागरिका ने लिखा, 'आखिरकार हम लोग हनीमून के लिए मालदीव पहुंच ही गए।' सानिया ने जहीर की इसी फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'लग रहा है कि ये अकेले ही हनीमून मना रहा है।'
बता दें कि जहीर और सागरिका मामूली दोस्त की तरह मिले थे। दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियल करने से पहले लगभग दो साल तक डेट किया था। इसी साल मई में जहीर ने सागरिका को प्रपोज किया था। उसके बाद से ही जहीर और सागरिका की शादी की खबर सुर्खियों में बनी रही। हाल ही में दोनों ने कोर्ट मैरिज के बाद मुंबई के ताज होटल में रिस्पेशन पार्टी दी थी।
फिलहाल दोनों पति-पत्नी जहीर और सागरिका हनीमून मना रहे हैं। हनीमून की फोटो शेयर कर रहे, जो लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं।