Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
NZ 1st Inning
224/5 (73.3 ov)
Glenn Phillips 85(153)*
Henry Nicholls 103 (199)
Day 1 - Session 3, IND elected to bowl

दलाई लामा से मिलने पहुंचे 'क्रिकेट के भगवान', धर्मशाला पहुंच किया यह अद्भुत काम

Thu, 03 May 2018 08:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar Visits Dharamshala and met Dalai Lama
'क्रिकेट के भगवान' और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर इन दिनों अपनी धर्मशाला यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने तिब्बती धर्म गुरू दलाई लामा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। सचिन की यह मुलाकात उनके मैक्लॉयडगंज स्थित आवास पर हुई। इस दौरान उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी सचिन के साथ मौजूद थी। इसके बाद सचिन ने भारत के पहले डिजिटल क्रिकेट म्यूजियम की आधारशिला भी रखी।
Trending Videos
Sachin Tendulkar Visits Dharamshala and met Dalai Lama
दलाई लामा से मुलाकात करने से पहले सचिन तेंदुलकर धर्मशाला में मौजूद हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने स्टेडियम के अंदर एक क्रिकेट म्यूजियम की आधारशिला रखी और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के लिए ऐतिहासिक दिन, मेरे दोस्त सचिन तेंडुलकर आपका शुक्रिया यहां आने के लिए।



 
Sachin Tendulkar Visits Dharamshala and met Dalai Lama
दलाई लामा से मुलाकात के बाद सचिन तेंदुलकर काफी खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरे दिल में दलाई लामा से मिलने की बहुत इच्छा थी इसलिए अब मौका मिला तो उनसे मिलने आया हूं। बस उनसे दुनिया में कैसे खुशियां फैलाई जाए, उस पर चर्चा हुई। बाद में दलाई लामा ने भी ट्वीट कर सचिन से मुलाकात की खुशी जाहिर की।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed