फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान के खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री, घंटों तक करना पड़ा इंतजार

Sun, 24 Mar 2019 01:12 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 24 Mar 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
Royals team prevented from entering the stadium during ipl 2019
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl

इंडियन क्रिकेट लीग शुरू होते ही लोगों का हुजूम इसके पास के लिए टूट पड़ता है। स्टेडियम में पास लेकर मैच देखने वालों की तादाद कई बार इतनी ज्यादा हो जाती है कि इसका खामियाजा मैनेजमेंट और खिलाड़ियों को भी भुगतना पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ है राजस्थान की टीम के साथ।


 

Royals team prevented from entering the stadium during ipl 2019
rajasthan royals

राजस्थान की टीम को इस साल एक बार फिर पास की इस समस्या के चलते अजीब सी ही परेशानी की सामना करना पड़ा। शनिवार को राजस्थान के खिलाड़ियों को स्टेडियम में काफी देर तक एंट्री ही नहीं मिली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज जब टीम के खिलाड़ी अपने होम ग्राउंड पर प्रैक्टिस के लिए पहंचे, तो स्टेडियम का ताला बंद था।

Royals team prevented from entering the stadium during ipl 2019
राजस्थान रॉयल्स

इसके चलते टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान और रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे समेत टीम के साथी खिलाड़ी और सपॉर्ट स्टाफ को मैदान के बाहर के घंटों तक इंतजार करना पड़ा। बता दें कि यह कोई पहला ऐसा मौका नहीं है। इससे पहले भी राजस्थान की टीम को ऐसही दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इसके बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मजबूरन इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Royals team prevented from entering the stadium during ipl 2019
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl

ऐसा बताया जा रहा है कि राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) और राजस्थान राज्य खेल परिषद (RSSC) के बीच चल रहे कथित झगड़े के कारण हुआ। खेल परिषद के कर्मचारियों ने गेट पर ताला लगाया हुआ था और फ्रैंचाइजी के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद आधे घंटे बाद गेट खुला। सवाई मान सिंह स्टेडियम राजस्थान राज्य खेल परिषद के अधीन है और सामान्य तौर पर आरसीए ही इसके रखरखाव का भुगतान करता है। 

विज्ञापन
Royals team prevented from entering the stadium during ipl 2019
rajasthan royals

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान और राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे को एक शर्मनाक स्थिति में तालाबंद सवाई मान सिंह स्टेडियम के बाहर इंतजार करना पड़ा। रहाणे और राजस्थान के कुछ खिलाड़ी ट्रेनिंग के लिये स्टेडियम पहुंचे लेकिन गेट बंद थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed