फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA: अफ्रीका दौरे पर इन पांच चुनौतियों से पार पाना चाहेंगे रोहित, जानिए विराट की मौजूदगी कितनी जरूरी

Sat, 11 Dec 2021 06:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 11 Dec 2021 06:26 PM IST
सार

वनडे कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा 2023 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम को तैयार करने की कोशिश करेंगे। इस दौरे में रोहित के सामने कई चुनौतियां होंगी। खासकर पिछले टी-20 वर्ल्डकप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें कई अहम बिंदुओं पर काम करना है। 

विज्ञापन
Rohit will work on these five points in IND vs SA tour Kohli Important
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा भारत के नए वनडे कप्तान बन चुके हैं। रोहित के ऊपर आईसीसी टूर्नामेंट में टीम से अच्छा प्रदर्शन करवाने की जिम्मेदारी होगी। आईपीएल में कप्तानी करते हुए रोहित का रिकॉर्ड शानदार है और उन्होंने सबसे ज्यादा पांच ट्रॉफी जीती हैं। भारत के लिए भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। भारत को अगले दो सालों में दो आईसीसी टूर्नामेंट खेलने हैं। रोहित को इनमें टीम इंडिया को चैंपियन बनाना होगा। इससे पहले वो कई पहलुओं पर काम करना चाहेंगे। मध्यक्रम की परेशानी और बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना इनमें से प्रमुख हैं।


इन चुनौतियों से निपटने में विराट की अहमियत बहुत ज्यादा है। कप्तानी में विराट रोहित की मदद करेंगे और युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में भी उनकी भूमिका बहुत ज्यादा रहेगी। जिन चुनौतियों से रोहित को निपटना है विराट उनसे भली भांति वाकिफ हैं और हर कदम में वो रोहित की मदद करेंगे। इससे पहले धोनी ने भी विराट के लिए वही भूमिका निभाई थी, जो विराट को रोहित के लिए निभानी है। 
Rohit will work on these five points in IND vs SA tour Kohli Important
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तानी में बदलाव
विराट कोहली के कप्तानी से हटने के बाद कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि खिलाड़ी उनकी कप्तानी में खुश नहीं थे और कोई भी टीम में अपनी जगह को लेकर निश्चिंत नहीं था। ऐसे में रोहित सभी खिलाड़ियों पर भरोसा जताकर उनसे खुलकर प्रदर्शन करने को कहेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान उन्होंने यह बात कही भी है। इसके अलावा रोहित व्यक्तिगत प्रदर्शन की बजाय टीम के रूप में मैच जीतने पर ज्यादा ध्यान देंगे। वो सही खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करके उन्हें सही मौके पर जगह देने की कोशिश करेंगे। वहीं वो अपनी बजाय बाकी खिलाड़ियों को ज्यादा तवज्जो देंगे ताकि वो विराट जैसी स्थिति से बच सकें।  
Rohit will work on these five points in IND vs SA tour Kohli Important
2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल - फोटो : सोशल मीडिया
मुश्किल हालातों से निपटने की तैयारी 
रोहित ने कहा है कि वो मुश्किल हालातों के लिए अपनी टीम को तैयार करना चाहते हैं। अगर सेमीफाइनल या फाइनल मैच में भारत का स्कोर 10 रन पर तीन विकेट हो जाता है तो मध्यक्रम के बल्लेबाजों को ऐसी स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा है कि अगले एक साल में वो इसी चीज पर काम करेंगे। पिछले चार आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के साथ ऐसा हुआ है, जब टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर अहम मैचों में फेल हुआ है और मध्यक्रम पारी नहीं संभाल पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit will work on these five points in IND vs SA tour Kohli Important
2017 चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े मैचों में अच्छे प्रदर्शन का दबाव 
विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने द्विपक्षीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर 2021 वर्ल्डकप तक हर बार अहम मैचों में भारत के शुरुआती बल्लेबाजों ने निराश किया और बाद में पूरी टीम छोटे स्कोर पर सिमट गई। इससे यह साफ होता है कि टीम के खिलाड़ी बड़े मैचों में दबाव में आ रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे। ऐसे में रोहित को खिलाड़ियों के अंदर से दबाव हटाना होगा और बड़े मैच जीतने की आदत डालनी होगी। उन्होंने इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए यह काम बखूबी किया है। 
विज्ञापन
Rohit will work on these five points in IND vs SA tour Kohli Important
हार्दिक के गेंदबाजी न करने पर उन्हें भारतीय टीम से बाहर किया जा सकता है। - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक के विकल्प की तलाश
कपिलदेव के जाने के बाद से भारत एक ऐसे ऑलराउंडर की खोज में है, जो तेज गेंदबाजी करने के साथ ही बल्ले से भी योगदान दे सके। हालांकि टीम इंडिया की यह खोज अब तक पूरी नहीं हुई है। कुछ समय के लिए हार्दिक ने यह काम जरूर किया, लेकिन बाद में वो लगातार चोट से परेशान रहे हैं और पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा है। अब भारत को वेंकटेश अय्यर में यह संभावना दिख रही है, लेकिन अय्यर को निखारने में रोहित का बड़ा योगदान होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed