{"_id":"61b497ede36f8269b25ab00d","slug":"bhangaduni-sundarban-island-disappeared-danger-looming-on-these-cities-of-india-know-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhangaduni Island: गायब हो गया भारत का ये द्वीप, इन इलाकों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, जानें क्या है वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Bhangaduni Island: गायब हो गया भारत का ये द्वीप, इन इलाकों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, जानें क्या है वजह
दुनियाभर में कई द्वीप हैं जो अब लगभग गायब हो चुके हैं। भारत में भी ऐसा ही एक द्वीप था जो गायब हो चुका है। देश के सुंदरबन में यह द्वीप स्थित था जो जंगलों से भरा हुआ था, लेकिन अब यह लगभग गायब हो गया है। सुंदरबन में स्थित इस द्वीप को भंगादूनी द्वीप के नाम से जाना जाता है। 1991 से लेकर साल 2016 तक यह द्वीप धीरे-धीरे बंगाल की खाड़ी में डूबता चला गया।
सुंदरबन के दक्षिणी किनारे पर स्थित भंगादूनी द्वीप की सबसे पुरानी फोटो फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया ने बनाई थी। उस दौरान फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया ने इस द्वीप के सीमाओं का 1:50,000 के स्केल पर नक्शा बनाया था। साल 1975 में 5 दिसंबर को जब लैंडसैट-2 यहां से गुजरा तो उसने इसकी तस्वीर ली थी। समुद्री लहरों से टकराने की वजह से धीरे-धीरे इस द्वीप की मिट्टी कटती चली गई। इसके बाद जब यहां से लैंडसैट-5 सैटेलाइट यहां से गुजरा तो इस द्वीप की काफी सीमा जल के अंदर जा चुकी थाी। समुद्री लहरों के आने की वजह से नमक का जमाव हो गया है जिसकी वजह से मैंग्रोव पेड़ों की जड़ें खराब हो रही हैं।
2 of 4
गायब हो गया भारत का ये द्वीप (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
इसके बाद दिसंबर 2016 में लैंडसैट-8 सुंदरबन के ऊपर से गुजरते समय जो तस्वीरें लीं उससे पता चला कि 1975 की तस्वीर में देख गई सीमा से यह द्वीप आधा गायब हो चुका था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1991 से लेकर 2016 तक भंगादूनी द्वीप का 23 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र समुद्र में समाहित हो चुका था। मैंग्रोव के जंगल समाप्त हो चुके हैं। इससे साफ है कि आधा द्वीप समुद्र में डूब चुका है और जंगल समाप्त हो चुका है।
3 of 4
गायब हो गया भारत का ये द्वीप (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
अगर मैंग्रोव के जंगल खत्म होते चले गए, तो पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत अन्य तटीय इलाके खतरे में पड़ सकते हैं। मैंग्रोव के जंगल रिहायशी क्षेत्रों का समुद्र की तेज लहरों से बचाव करते हैं। भंगादूनी द्वीप ही नहीं देश के कई द्वीपों के डूबने का खतरा मंडरा रहा है। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया के मुताबिक, देश के 12 क्षेत्रों में मैंग्रोव जंगल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गायब हो गया भारत का ये द्वीप (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
सुंदरबन के निचले इलाके में स्थित एक और द्वीप है जो धीरे-धीरे समुद्र में समाता जा रहा है। यह द्वीप भी भंगादूनी द्वीप की तरह खत्म होता जा रहा है। इस द्वीप का काफी हिस्सा जल में समा गया है। इस द्वीप का निचल हिस्सा तेजी से कट रहा है और समुद्र में समा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।