फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक का आखिरी बॉल पर 'ऐतिहासिक छक्का' नहीं देख पाए कप्तान रोहित, वजह मजेदार

Mon, 19 Mar 2018 10:06 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
rohit sharma miss dinesh karthiks epic six off last ball against bangladesh in final
दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने रविवार को निदाहास ट्रॉफी के बेहद रोमांचक फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का जमाकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाया। कार्तिक ने महज 8 गेंदों में दो चौको और तीन छक्को की मदद से 29* रन की मैच विजयी पारी खेली।

rohit sharma miss dinesh karthiks epic six off last ball against bangladesh in final
दिनेश कार्तिक

टीम इंडिया समेत फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब कार्तिक ने सौम्य सरकार की गेंद पर मनमोहक शॉट खेलते हुए कवर्स के ऊपर से छक्का जड़ा और टीम को चैंपियन बना दिया। मगर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस आकर्षक शॉट को देखने से चूक गए। इसकी असली वजह ऐसी रही, जिसका खुलासा खुद रोहित ने किया। 

rohit sharma miss dinesh karthiks epic six off last ball against bangladesh in final
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'दिनेश कार्तिक ने मैच विजयी छक्का जमाया, जिसे मैं देख नहीं पाया। वजह यह थी कि मैं ड्रेसिंग रूम में अपने पैड्स पहनने गया था। मुझे लगा कि मैच सुपर ओवर में जाएगा। इसलिए कार्तिक के विनिंग शॉट का साक्षी नहीं बन पाया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit sharma miss dinesh karthiks epic six off last ball against bangladesh in final
रोहित शर्मा

रोहित ने आगे कहा, 'दिनेश कार्तिक को ऐसा करते देख बहुत खुशी हुई। कार्तिक को अब तक अधिक मौके नहीं मिले हैं, लेकिन उन्होंने अपना दम दिखाया है। हम उन्हें वापस लाए क्योंकि उनके अनुभव और मैच फिनिश करने की क्षमता से टीम प्रबंधन वाकिफ है। यह पूरी तरह काम कर गया। मेरा हमेशा से अपनी बल्लेबाजी इकाई पर भरोसा रहा है और मुझे विश्वास था कि हम इस स्कोर को पार कर लेंगे।'

विज्ञापन
rohit sharma miss dinesh karthiks epic six off last ball against bangladesh in final
रोहित शर्मा - फोटो : file

'हिटमैन' ने आगे कहा, 'शानदार मैच रहा और दर्शकों ने भी समां बांध दिया। जिस तरह इस क्राउड ने हमारा सपोर्ट किया वो शानदार लगा। अगर हम श्रीलंका के खिलाफ खेलते तो बात कुछ और होती, लेकिन मैं इन सभी का शुक्रियाअदा करना चाहता हूं कि हमारा समर्थन किया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed