वर्जिन अटलांटिक विमान के क्रू को उस समय शर्मिंदा होना पड़ा जब विमान में मौजूद एक महिला और पुरुष बाथरूम में सेक्स करते मिले। इस विमान ने गैटविक एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। खबर है कि दोनों लोग विमान में चढ़ने से पहले एक-दूसरे को जानते ही नहीं थे। वर्जिन अटलांटिक के मुताबिक महिला को आजीवन बैन कर दिया गया है। आपको बता दें कि 13 मार्च 2018 को यह विमान गैटविक एयरपोर्ट से मैक्सिको के लिए रवाना हुआ था। फ्लाइट को डेस्टिनएशन तक पहुंचने में 11 घंटे का समय लगता है। सफर के दौरान ही महिला और पुरुष ने पहले एक दूसरे को किस किया और फिर बाथरूम में चले गए। जब स्टाफ ने दरवाजा खोला तो दोनों लोग आपत्तिजनक अवस्था में मिले। हालांकि ये सब कोई नई बात नहीं है फ्लाइट में इससे पहले भी यात्री कई अजीबोगरीब हरकतें कर चुके हैं।
विमान के अंदर कैसी कैसी अजीबोगरीब हरकतें करते हैं यात्री, देखते ही आंखें बंद हो जाएं
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Mar 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन