{"_id":"5d09938b8ebc3e7fc51d9ee5","slug":"rohit-feels-that-in-absence-of-shikhar-dhawan-partnering-with-kl-rahul-is-a-challenge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धवन की गैरमौजूदगी में रोहित के सामने है बड़ी चुनौती, राहुल को लेकर कह दी बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धवन की गैरमौजूदगी में रोहित के सामने है बड़ी चुनौती, राहुल को लेकर कह दी बड़ी बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 19 Jun 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित-राहुल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी की सफलता का राज उनका आपसी तालमेल रहा है और भारतीय उपकप्तान विश्व कप के बाकी मैचों में लोकेश राहुल के साथ भी वही सामंजस्य बनाना चाहते हैं। धवन की चोट के कारण राहुल को विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित के साथ पारी का आगाज करना पड़ा। दोनों के बीच 136 रन की साझेदारी के दौरान दो मौके आए जब संवादहीनता के कारण रोहित रन आउट हो सकते थे।
2 of 5
rohit rahul
रोहित ने कहा कि यह एक नई तरह की चुनौती है लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हर दिन एक नई चुनौती सामने होती है। उन्होंने कहा, ‘इस तरह की चुनौतियां आती है। वह दो रन लेना चाहते थे और मैं एक। यह छोटी-छोटी बातें हैं लेकिन हम दोनों ही रन आउट नहीं होना चाहते थे।’
3 of 5
केएल राहुल
- फोटो : social Media
रोहित ने राहुल को पहली स्ट्राइक लेने दी जबकि धवन के होने पर वह खुद ऐसा करते हैं। उन्होंने कहा, ‘लोकेश को स्ट्राइक लेना पसंद है और मैंने उन्हें दी क्योंकि मैं चाहता था कि वह सहज होकर अपने हिसाब से खेले। वह सलामी बल्लेबाज के रूप में यहां पहला मैच खेल रहे थे और मैं उन्हें पूरी तरह से सहज करना चाहता था।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rohit Sharma-KL Rahul
- फोटो : social Media
उधर राहुल ने कहा, ‘शिखर और रोहित पिछले तीन चार साल से शानदार शुरुआत दे रहे हैं। मुझे अपने समय का इंतजार करना पड़ा और मुझे खुशी है कि मैंने पारी का आगाज किया। यह पाकिस्तान के खिलाफ मेरा पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था और यह विश्व कप में हुआ इसलिए मैं इससे बड़े या बेहतर की उम्मीद नहीं कर सकता था। मैं खुद को 10 में से छह अंक देता हूं। उम्मीद करता हूं कि मैं इस आत्मविश्वास को आगे बढ़ाऊंगा और बेहतर बनूंगा।’
विज्ञापन
5 of 5
रोहित-राहुल ने रचा इतिहास
- फोटो : social Media
बता दें कि उंगली में चोट की वजह से शिखर धवन पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए, उनकी जगह केएल राहुल ने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग बल्लेबाजी की। हालांकि दोनों ने मिलकर 136 रनों की मजबूत साझेदारी की। मैच में जहां रोहित शर्मा ने 140 रनों की तूफानी पारी खेली वहीं के एल राहुल ने भी महत्वपूर्ण 57 रन बनाए।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।