टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रोजर बिन्नी ने हार्दिक पंड्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि पांड्या की किस्मत अच्छी है, जिसकी वजह से लोग उन्हें हरफनमौला खिलाड़ी समझते हैं। उन्होंने कहा कि वह बल्लेबाजी में फ्लॉप होते हैं तो गेंदबाजी में अपना अच्छा प्रदर्शन कर विकेट ले लेते हैं और यही वजह है कि कि वह टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
बिन्नी के मुताबिक, 'हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाने में इसलिए कामयाब रहते हैं क्योंकि वह विपक्षी टीम के विकेट चटकाने की कला में पारंगत हैं। पांड्या अच्छे किस्मत वाले हैं, जो उनको लोग स्टार खिलाड़ी के रूप में देखते हैं लेकिन लोगों को पांड्या की तुलना कपिल देव से करना बंद कर देना चाहिए।'
उन्होंने कहा, 'कपिल देव ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छे खासे रन बनाए थे, जबकि पंड्या ने टेस्ट फॉर्मेट से पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अभी तक कोई खास कमाल नहीं दिखाया है। बल्लेबाज के रूप में वह कपिल देव से बिल्कुल अलग हैं। कपिल ने टेस्ट खेलने से पहले ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार पारियां खेली थीं।'
4 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : BCCI
बता दें कि रोजर बिन्नी साल 1983 में वर्ल्ड कप विजेता टीम के हिस्सा थे। उनका बेटा स्टुअर्ट बिन्नी भी टीम इंडिया के लिए खेल चुका है। उनके मुताबिक, 'पंड्या ने टी-20 में अच्छा प्रदर्शन किया है। अपने प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने टेस्ट में भी अच्छा खेल खेला है लेकिन बिन्नी को लगता है कि टेस्ट फॉर्मेट बेहद अलग होता है।'
रोजर का यह भी मानना है कि पंड्या को दोबारा घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए और बड़ौदा की ओर से रन बनाने चाहिए। ऐसा कर वह न केवल टेस्ट क्रिकेट में अपना प्रदर्शन सुधारेंगे बल्कि खुद के लिए टेस्ट स्कवॉड में उचित जगह भी पाएंगे।