फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक पांड्या के टीम में चयन को लेकर इस दिग्गज खिलाड़ी ने उठाए सवाल, बोले-किस्मत के धनी

Fri, 23 Feb 2018 08:23 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Feb 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
Roger Binny says Hardik Pandya is lucky to get viewed as an allrounder
हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रोजर बिन्नी ने हार्दिक पंड्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि पांड्या की किस्मत अच्छी है, जिसकी वजह से लोग उन्हें हरफनमौला खिलाड़ी समझते हैं। उन्होंने कहा कि वह बल्लेबाजी में फ्लॉप होते हैं तो गेंदबाजी में अपना अच्छा प्रदर्शन कर विकेट ले लेते हैं और यही वजह है कि कि वह टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।


 

Roger Binny says Hardik Pandya is lucky to get viewed as an allrounder
रोजर बिन्नी

बिन्नी के मुताबिक, 'हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाने में इसलिए कामयाब रहते हैं क्योंकि वह विपक्षी टीम के विकेट चटकाने की कला में पारंगत हैं। पांड्या अच्छे किस्मत वाले हैं, जो उनको लोग स्टार खिलाड़ी के रूप में देखते हैं लेकिन लोगों को पांड्या की तुलना कपिल देव से करना बंद कर देना चाहिए।'

Roger Binny says Hardik Pandya is lucky to get viewed as an allrounder
हार्दिक पांड्या

उन्होंने कहा, 'कपिल देव ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छे खासे रन बनाए थे, जबकि पंड्या ने टेस्ट फॉर्मेट से पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अभी तक कोई खास कमाल नहीं दिखाया है। बल्लेबाज के रूप में वह कपिल देव से बिल्कुल अलग हैं। कपिल ने टेस्ट खेलने से पहले ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार पारियां खेली थीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Roger Binny says Hardik Pandya is lucky to get viewed as an allrounder
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI

बता दें कि रोजर बिन्नी साल 1983 में वर्ल्ड कप विजेता टीम के हिस्सा थे। उनका बेटा स्टुअर्ट बिन्नी भी टीम इंडिया के लिए खेल चुका है। उनके मुताबिक, 'पंड्या ने टी-20 में अच्छा प्रदर्शन किया है। अपने प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने टेस्ट में भी अच्छा खेल खेला है लेकिन बिन्नी को लगता है कि टेस्ट फॉर्मेट बेहद अलग होता है।' 

विज्ञापन
Roger Binny says Hardik Pandya is lucky to get viewed as an allrounder
हार्दिक पांड्या

रोजर का यह भी मानना है कि पंड्या को दोबारा घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए और बड़ौदा की ओर से रन बनाने चाहिए। ऐसा कर वह न केवल टेस्ट क्रिकेट में अपना प्रदर्शन सुधारेंगे बल्कि खुद के लिए टेस्ट स्कवॉड में उचित जगह भी पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed