वर्ल्ड कप के 12वें सीजन से विराट की अगुवाई वाली भारतीय टीम हारकर बाहर हो चुकी है। टूर्नामेंट के लीग स्टेज में टॉप पर रहने वाली टीम इंडिया को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रनों से शिकस्त मिली। हालांकि इस मैच में अगर टीम के ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने 77 रन नहीं बनाए होते तो टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ता।
जडेजा और धोनी की साझेदारियों की वजह से एक वक्त पर टीम इंडिया जीत के करीब पहुंचने लगी थी लेकिन तेजी से रन बनाने के चक्कर में जडेजा आउट हो गए और उसके बाद पूरी टीम ऑल आउट हो गई। अपने बेहतरीन ऑलराउंड खेल की वजह से जडेजा ने सभी का दिल जीता लेकिन वो टीम को मैच नहीं जीता पाने की वजह से बुरी तरह से टूट गए।
2 of 5
रविंद्र जड़ेजा और रीवा सोलंकी
- फोटो : Youtube
इस बात का खुलासा अब खुद उनकी पत्नी रिवाबा ने किया है। रिवाबा ने कहा कि, 'जडेजा मैच के बाद बहुत ज्यादा परेशान थे और टीम की हार की वजह से बुरी तरह से टूट गए थे, वे लगातार कह रहे थे कि अगर मैं आउट नहीं होता तो हम जीत गए होते'।
रिवाबा के मुताबिक 'जडेजा कह रहे थे कि जीत के इतने करीब पहुंचकर भी नहीं जीत पाने की वजह से बहुत बुरा लग रहा है।
4 of 5
रवीन्द्र जडेजा
- फोटो : social media
जडेजा के खेल के बारे में पूछने पर रिवाबा ने कहा कि, 'वे हमेशा टीम के लिए अपना बेस्ट देने के लिए तैयार रहते हैं और उन्हें जब भी मौका मिलता है, वे उसमें अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं।'
5 of 5
रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जडेजा ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली पारी से सभी का दिल जीत लिया था। जडेजा को पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ दो मैच ही खेलने को मिले थे। सेमीफाइनल में जडेजा ने मात्र 59 गेंदों में 77 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में 10 ओवर में 34 रन देकर एक विकेट भी चटकाए। इसके अलावा उन्होंने एक कैच, एक रनआउट और टीम के लिए कई रन बचाए।