{"_id":"5d2a2b888ebc3e6c9c26a7ad","slug":"rivaba-solanki-revealed-conversation-with-ravindra-jadeja-after-world-cup-semifinal-loss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'अगर मैं आउट नहीं होता तो हम जीत जाते', जडेजा ने पत्नी से साझा की दिल की कई बातें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'अगर मैं आउट नहीं होता तो हम जीत जाते', जडेजा ने पत्नी से साझा की दिल की कई बातें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रविंद्र जडेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वर्ल्ड कप के 12वें सीजन से विराट की अगुवाई वाली भारतीय टीम हारकर बाहर हो चुकी है। टूर्नामेंट के लीग स्टेज में टॉप पर रहने वाली टीम इंडिया को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रनों से शिकस्त मिली। हालांकि इस मैच में अगर टीम के ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने 77 रन नहीं बनाए होते तो टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ता।
जडेजा और धोनी की साझेदारियों की वजह से एक वक्त पर टीम इंडिया जीत के करीब पहुंचने लगी थी लेकिन तेजी से रन बनाने के चक्कर में जडेजा आउट हो गए और उसके बाद पूरी टीम ऑल आउट हो गई। अपने बेहतरीन ऑलराउंड खेल की वजह से जडेजा ने सभी का दिल जीता लेकिन वो टीम को मैच नहीं जीता पाने की वजह से बुरी तरह से टूट गए।
2 of 5
रविंद्र जड़ेजा और रीवा सोलंकी
- फोटो : Youtube
इस बात का खुलासा अब खुद उनकी पत्नी रिवाबा ने किया है। रिवाबा ने कहा कि, 'जडेजा मैच के बाद बहुत ज्यादा परेशान थे और टीम की हार की वजह से बुरी तरह से टूट गए थे, वे लगातार कह रहे थे कि अगर मैं आउट नहीं होता तो हम जीत गए होते'।
3 of 5
रविंद्र जडेजा
रिवाबा के मुताबिक 'जडेजा कह रहे थे कि जीत के इतने करीब पहुंचकर भी नहीं जीत पाने की वजह से बहुत बुरा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रवीन्द्र जडेजा
- फोटो : social media
जडेजा के खेल के बारे में पूछने पर रिवाबा ने कहा कि, 'वे हमेशा टीम के लिए अपना बेस्ट देने के लिए तैयार रहते हैं और उन्हें जब भी मौका मिलता है, वे उसमें अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जडेजा ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली पारी से सभी का दिल जीत लिया था। जडेजा को पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ दो मैच ही खेलने को मिले थे। सेमीफाइनल में जडेजा ने मात्र 59 गेंदों में 77 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में 10 ओवर में 34 रन देकर एक विकेट भी चटकाए। इसके अलावा उन्होंने एक कैच, एक रनआउट और टीम के लिए कई रन बचाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।