इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होगा। इयोन मॉर्गन की कप्तानी वाली टीम इंग्लैंड ने पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, न्यूजीलैंड ने दो बार की विश्व चैंपियन टीम इंडिया को सेमीफाइनल में 18 रन से हराया। ऐसे में आइए जानते हैं फाइनल में वो पंच खिलाड़ी जिनपर पूरी दुनिया की निगाहें होंगी।
World Cup 2019 के फाइनल में इन पांच खिलाड़ियों पर रहेंगी पूरी दुनिया की निगाहें
केन विलियमसन
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने अभी तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। विलियमसन ने अब तक नौ मैचों की आठ पारियों में 548 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक हैं। अगर वह फाइनल में 126 रन बनाने में सफल होते हैं तो वह टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के किसी एक विश्व कप में सबसे अधिक 673 रन बनाने का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
जो रूट
इंग्लैंड की बल्लेबाजी की रीढ़ जो रूट शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अभी तक टूर्नमेंट के 10 मैचों में 549 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक जड़े। फाइनल में उनके फैंस को उम्मीद रहेगी कि वह बड़ी पारी खेलें।
जॉनी बेयरस्टो
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो इस विश्व कप में लगातार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। वर्ल्ड कप में उन्होंने बैक टू बैक शतक जड़ा है। उन्होंने कुल 10 मैचों में दो शतक और दो अर्धशतकों के साथ 497 रन बनाए हैं। फाइनल में बेयरस्टो से टीम को काफी उम्मीदें होंगी।
जोफ्रा आर्चर
इंग्लैंड के पास जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने अब तक 19 विकेट झटके हैं, जो इंग्लैंड के लिए इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक है। उनके अलावा मार्क वुड (9 मैचों में 17 विकेट) और क्रिस वोक्स (10 मैचों में 13 विकेट) पर भी नजरें रहेंगी।