फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL Auction: पंत, राहुल और स्टार्क सर्वाधिक आधार मूल्य की सूची में शामिल, बेन स्टोक्स नीलामी में नहीं दिखेंगे

Wed, 06 Nov 2024 08:59 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 06 Nov 2024 08:59 AM IST
सार

इस बार नीलामी में कुछ भारतीय दिग्गज भी नजर आएंगे जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया है। पंत, राहुल और श्रेयस जो क्रमशः दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कप्तानी कर रहे थे वो अब नीलामी टेबल पर होंगे।

विज्ञापन
Rishabh Pant KL Rahul Starc list highest base price in IPL mega Auction Ben Stokes missing in list
आईपीएल नीलामी - फोटो : अमर उजाला
इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इस महीने के अंत में सऊदी अरब के जेद्दाह में होने वाली आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी में शामिल नहीं होंगे। आईपीएल ने मंगलवार की रात अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से जानकारी देते हुए बताया था कि मेगा नीलामी का आयोजन 24 और 25 नवंबर को होगा। इसके लिए कुल 1574 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है जिसमें ऋषभ पंत, केएल राहुल, मिचेल स्टार्क और श्रेयस अय्यर जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं। 
Rishabh Pant KL Rahul Starc list highest base price in IPL mega Auction Ben Stokes missing in list
केएल राहुल और ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
पंत, श्रेयस और राहुल नीलामी में दिखेंगे 
इस बार नीलामी में कुछ भारतीय दिग्गज भी नजर आएंगे जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया है। पंत, राहुल और श्रेयस जो क्रमशः दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कप्तानी कर रहे थे वो अब नीलामी टेबल पर होंगे। इन तीनों खिलाड़ियों ने खुद को दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य की श्रेणी में पंजीकृत किया है जो नीलामी में सर्वाधिक आधार मूल्य की श्रेणी है। इस सूची में अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल भी शामिल हैं जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज कर दिया था। 
Rishabh Pant KL Rahul Starc list highest base price in IPL mega Auction Ben Stokes missing in list
मोहम्मद शमी - फोटो : Social Media
पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य वाली सूची में शामिल हैं। शमी को गुजरात टाइटंस ने रिटेन नहीं किया था और अब वह नीलामी में उतरेंगे। मालूम हो कि शमी ने चोट के कारण करीब एक साल से कोई मैच नहीं खेला है। 

ये भारतीय भी सर्वाधिक आधार मूल्य की सूची में शामिल 
खलील अहमद, दीपक चाहर, वेंकटेश अय्यर, आवेश खान, ईशान किशन, मुकेश कुमार, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, टी. नटराजन, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव जैसे अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी खुद को दो करोड़ रुपये के सर्वाधिक आधार मूल्य की सूची में पंजीकृत किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant KL Rahul Starc list highest base price in IPL mega Auction Ben Stokes missing in list
मिचेल स्टार्क - फोटो : IPL
स्टार्क पर रहेंगी नजरें, एंडरसन भी होंगे शामिल 
पिछली नीलामी में आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर नीलामी में नजर आएंगे क्योंकि उनकी टीम केकेआर ने उन्हें रिलीज कर दिया था। स्टार्क पिछली बार 24.50 करोड़ रुपये में बिके थे और इस बार वह दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य में शामिल होंगे। दूसरी ओर, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी इतने ही आधार मूल्य की सूची में शामिल हैं। आर्चर ने 2023 से आईपीएल नहीं खेला है। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भी खुद को नीलामी के लिए उपलब्ध रखा है और उनका आधार मूल्य 1.25 करोड़ रुपये है। एंडरसन ने 2014 से कोई टी20 नहीं खेला है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है और वह इंग्लैंड के गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Rishabh Pant KL Rahul Starc list highest base price in IPL mega Auction Ben Stokes missing in list
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI/CSA
भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका के सर्वाधिक खिलाड़ी 
आईपीएल की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबकि, 1574 खिलाड़ियों ने मेगा नीलामी के लिए चार नवंबर तक रजिस्टर किया है। 1165 भारतीय और 409 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 30 सहयोगी राष्ट्र के खिलाड़ी भी हैं। आईपीएल के लिए सबसे ज्यादा दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है। इनकी संख्या 91 बताई गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed