फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान: ऋषभ पंत को मिल सकती है कमान, ये पांच धुरंधर भी दावेदार

Thu, 25 Mar 2021 04:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 25 Mar 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant could be new captain of Delhi capitals, Shreys Iyer out of IPL 2021
ऋषभ पंत - फोटो : पीटीआई

आईपीएल से ठीक पहले श्रेयस अय्यर का चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो जाना दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी झटके से कम नहीं। श्रेयस अय्यर के बायें कंधे की हड्डी खिसक गई है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में फिल्डिंग के दौरान उन्हें यह चोट लगी। 26 वर्षीय यह मुंबईकर जल्द ही सर्जरी से गुजरेगा, जिसके चलते कम से कम चार माह मैदान से दूरी बनाने की मजबूरी भी है। 9 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल के 14वें संस्करण में दिल्ली को दूसरे दिन चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ना है। यह मुकाबला मुंबई में होगा। अब टीम मैनेजमेंट के सामने एक नया कप्तान चुनने की चुनौती है।

Rishabh Pant could be new captain of Delhi capitals, Shreys Iyer out of IPL 2021
श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर @ipl

कौन होगा दिल्ली का नया कप्तान?
हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए काफी रन बनाए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते भारत ने इंग्लैंड की टी-20 सीरीज में 3-2 से हराया था। अब श्रेयस अय्यर के स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स को नया कप्तान तलाशना होगा। टीम मैनेजमेंट के पास विकल्पों की कोई कमी नहीं है। अनुभवी अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की अगुवाई कर चुके हैं। हाल ही में अपनी कप्तानी में मुंबई को विजय हजारे ट्रॉफी जिताने वाले युवा पृथ्वी शॉ भी दावेदार हैं। इसी साल टीम से जुड़े राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Rishabh Pant could be new captain of Delhi capitals, Shreys Iyer out of IPL 2021
ऋषभ पंत

ऋषभ पंत का नाम सबसे आगे
सूत्रों की माने तो रेस में सबसे आगे ऋषभ पंत चल रहे हैं। टीम इंडिया के इस मैच विनर से फ्रैंचाइजी काफी प्रभावित हैं और उन्हें ही कमान देने की प्रबल संभावना है। दिल्ली कैपिटल्स के प्रमोटर किरण कुमार गांधी और पार्थ जिंदल जल्द ही हेड कोच रिकी पोंटिंग के साथ किसी एक नाम पर मुहर लगाएंगे। उपकप्तान होने के नाते सबसे पहले उनके ही नाम पर चर्चा होनी लाजिमी है। अगर ऐसा हुआ तो तीन-तीन भारतीय विकेटकीपर आईपीएल में कप्तानी करते नजर आएंगे। केएल राहुल पंजाब किंग्स के अगुवा हैं और इस सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स ने बड़ा दांव खेलते हुए युवा संजू सैमसन पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant could be new captain of Delhi capitals, Shreys Iyer out of IPL 2021
श्रेयस अय्यर - फोटो : पीटीआई

अय्यर की कमी पूरी करना नामुमकिन
टीम मैनेजमेंट सिर्फ कप्तान ही नहीं बल्कि अय्यर की गैरमौजूदगी में एक बेहतरीन बल्लेबाज भी खोने जा रहे हैं। यूएई में खेले गए पिछले सीजन में वह टूर्नामेंट के चौथे सर्वोच्च स्कोरर थे। केएल राहुल, शिखर धवन और डेविड वार्नर के बाद उनके नाम 519 रन थे। 2018 के मध्य में गौतम गंभीर के कप्तानी छोड़ने के बाद श्रेयस अय्यर के रूप में दिल्ली को नया कप्तान मिला था। तब से 26 वर्षीय इस मुंबईकर ने टीम को कामयाबी ही दिलाई है। एक बार प्लेऑफ तो पिछले सीजन में पहली बार दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

विज्ञापन
Rishabh Pant could be new captain of Delhi capitals, Shreys Iyer out of IPL 2021
श्रेयस अय्यर - फोटो : twitter@BCCI

इस तरह हुए थे चोटिल
श्रेयस अय्यर को पुणे में इंग्लैंड की पारी के आठवें ओवर के दौरान चोट लगी थी। शार्दुल ठाकुर गेंद फेंक रहे थे। इस दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने करार शॉट लगाया। जिसे रोकने के लिए श्रेयस ने अपना पूरा शरीर झोंकते हुए डाइव मारा। इसके बाद वह कराते हुए दिखे और कंधा पकड़ कर बैठ गए। कप्तान विराट कोहली सहित टीम के अन्य खिलाड़ी भी उनके पास गए। उनके कंधे में लगी चोट गंभीर थी, ऐसे में उन्हें मैदान के बाहर ले जाया गया। फिर वह मैदान पर नहीं लौट पाए और बाद में वनडे सीरीज से ही बाहर होने की खबर सामने आई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed