फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस महिला को है अजीबोगरीब बीमारी, आकर्षक व्यक्तियों को देखकर लड़खड़ाने लगते हैं पैर

Thu, 25 Mar 2021 01:18 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 25 Mar 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
woman is going through a weird problem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या आपने किसी दुर्लभ ब्रेन डिसऑर्डर के बारे में सुना है? इंग्लैंड से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक 32 वर्षीय महिला को दुर्लभ ब्रेन डिसऑर्डर हुआ है। इस अजीबोगरीब ब्रेन डिसऑर्डर का नाम केटाप्लेक्सी है। इस बीमारी के वजह से जब भी वह किसी आकर्षक व्यक्ति को देखती हैं तो उनके पैर लड़खड़ाने लगते हैं।

woman is going through a weird problem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

महिला का नाम क्रिस्टी ब्राउन है। ये इंग्लैंंड के चेशायर नामक शहर में रहती हैं। क्रिस्टी को केटाप्लेक्सी डिसऑर्डर के कारण खुशी, गुस्सा और डर जैसे महौल में अचानक इनकी मांसपेशियों में पैरालिसिस की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस कारण ये लड़खड़ाने लगती हैं।

woman is going through a weird problem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्रिस्टी ने अपने इस केटाप्लेक्सी नामक रोग पर बात करते हुए कहा, 'इसके चलते मुझे बार-बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। जब भी मैंं किसी आकर्षक शख्स को देखती हूं तो मेरे पैर लड़खड़ाने लगते हैं। इस दौरान मैं अगर अपने आप को न संभालूं तो नीचे गिरने का डर हमेशा बना रहता है।' इस पर बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैं सार्वजनिक जगहों पर हमेशा नीचे देखते हुए चलती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
woman is going through a weird problem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्रिस्टी ने बताया कि औसतन उन्हें रोजाना पांच केटाप्लेक्सी के अटैक आते हैं। वहीं अगर दिन खराब है तो इनकी संख्या बढ़ कर 50 भी हो जाती है। हालांकि ये अटैक दो मिनट के भीतर समाप्त भी हो जाता है।

विज्ञापन
woman is going through a weird problem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्रिस्टी ने अंत में बताया कि उनकी यह बीमारी जन्मजात है। जब वह नौ साल की हुईं तो सिर में लगी चोट के कारण ये बीमारी और भी ज्यादा बढ़ गई। इस केटाप्लेक्सी डिसऑर्डर के कारण उन्हें जॉब ढूंढने में भी समस्याएं आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed