{"_id":"5c9b5e8dbdec223c9927585d","slug":"ricky-ponting-says-would-have-liked-shikhar-dhawan-to-score-quicker","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पोंटिंग ने सुनाई धवन को खरी-खरी, बोले- पंत का बल्ला रोज नहीं चल सकता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पोंटिंग ने सुनाई धवन को खरी-खरी, बोले- पंत का बल्ला रोज नहीं चल सकता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 27 Mar 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिखर धवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि शिखर धवन को पावरप्ले में जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी क्योंकि ऋषभ पंत के लिए हर दिन धमाकेदार बल्लेबाजी करना संभव नहीं है। मंगलवार को अपने दूसरे मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स से छह विकेट से हार गया था। इस मैच में धवन की बल्लेबाजी चर्चा का विषय रही क्योंकि वह अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाए।
2 of 5
Ricky Ponting
- फोटो : file photo
पोंटिंग से पूछा गया कि क्या वह चाहते थे कि धवन तेजी से रन बनाए, उन्होंने कहा, 'हां मैं ऐसा पसंद करता। लेकिन यह बल्लेबाजी के लिये आसान विकेट नहीं था और विशेषकर पावरप्ले के आखिर में ऐसा करना मुश्किल था।'
3 of 5
धवन-शॉ
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि शिखर टीम में एक खास भूमिका निभाए। यहां तक कि उसने भी स्वीकार किया कि वह आज तेजी से रन बनाना चाहता था। 15 ओवर के बाद हमारा स्कोर दो विकेट पर 118 रन था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : file photo
पोंटिंग ने कहा, 'हमने संघर्षपूर्ण 147 रन बनाए और पारी के आखिरी हिस्से के प्रदर्शन से मैं अधिक निराश हुआ क्योंकि मुझे लगता है कि पारी के पहले भाग में हमने अच्छी नींव रखी थी।' पंत के आउट होने के बाद दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि वह इस विकेटकीपर बल्लेबाज से हर दिन बड़े स्कोर की उम्मीद नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'नहीं, हम ऋषभ से हर दिन मुंबई जैसी पारी की उम्मीद नहीं कर सकते। कोई भी ऐसा नहीं कर सकता है। कोई भी हर दिन 20-30 गेंदों पर 78 रन नहीं बना सकता है। केवल ऋषभ ही नहीं कोलिन इंग्राम के पास भी मौका था। श्रेयस अय्यर के पास फिर से अच्छा अवसर था।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।