फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन सब खामियों के बावजूद क्यों है अक्षर पटेल टीम का हिस्सा

Fri, 28 Oct 2016 01:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 28 Oct 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
Reason Why Axar Patel Does Not Belong to Big League
अक्षर पटेल - फोटो : getty
भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल को एक बार मौका दिया गया है। रविंद्र जडेजा, सुरेश रैना और युवराज सिंह को साइड कर इस युवा लेफ्ट आर्म स्पिनर को टीम में बतौर ऑलराउंडर शामिल किया गया है। हालांकि अक्षर पटेल ने अपने करियर में कुछ भी ऐसा नहीं किया है, जो उन्हें इन दिग्गजों पर तरजीह दिलाता हो। जानिए क्या है अक्षर पटेल की खामियां:

इन सब खामियों के बावजूद क्यों है अक्षर पटेल टीम का हिस्सा

Reason Why Axar Patel Does Not Belong to Big League
अक्षर पटेल - फोटो : getty
बॉलिंग में विविधता की कमी
बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू करने के बाद से अब तक अक्षर ने गेंदबाजी में विविधता नहीं दिखाई। वो दाएं के बल्लेबाजों को तंग नहीं कर पाते। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में अक्षर ने अब तक 177 रन लुटाकर सिर्फ 2 विकेट लिए हैं। अक्षर गेंद घुमा नहीं सकते।

इन सब खामियों के बावजूद क्यों है अक्षर पटेल टीम का हिस्सा

Reason Why Axar Patel Does Not Belong to Big League
अक्षर पटेल - फोटो : getty
बड़े रन बनाने में नाकाम
बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किए गए अक्षर पटेल का वनडे में सर्वाधिक स्कोर मात्र 38 का है। 29 वनडे में अक्षर की औसत 13.3 की है। टेस्ट में भी अक्षर ने 5 पारियों में मात्र 62 रन बनाए हैं। यदि घरेलु क्रिकेट की बात की जाए तो अक्षर ने सर्वाधिक 110 रन बनाए हैं, जो उनकी इकलौती सेंचुरी है। इस हिसाब से उमेश यादव और भुवनेश्वर को भी ऑलराउंडर कहा जा सकता है, क्योंकि वो भी घरेलु क्रिकेट में शतक बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सब खामियों के बावजूद क्यों है अक्षर पटेल टीम का हिस्सा

Reason Why Axar Patel Does Not Belong to Big League
अक्षर पटेल - फोटो : getty
फिनिशर नहीं बन सके
अक्षर पटेल ने अपने 29 वनडे मैचों में सिर्फ 146 रन जोड़े हैं। 22 के अक्षर को कई बार मैच फिनिश करने का मौका मिला, मगर वो हर बार फेल ही हुए हैं। जडेजा से तुलना करें तो उनकी नज में औसत 32 से ज्यादा की है, जो निचले क्रम के बल्लेबाज के हिसाब से काफी बेहतर है।
विज्ञापन

इन सब खामियों के बावजूद क्यों है अक्षर पटेल टीम का हिस्सा

Reason Why Axar Patel Does Not Belong to Big League
अक्षर पटेल - फोटो : getty
फ्लॉप वनडे करियर
17 पारियों में सिर्फ 146 रन जोड़ने वाले अक्षर पटेल के खाते में एक अर्धशतक भी नहीं है। 38 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है। बॉलिंग की बात की जाए तो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 39 रन देकर 3 विके है। जिंबाब्वे और बांग्लादेश जैसी टीमों के खिलाफ ज्यादातर मैच खेलने वाले अक्षर की गेंदबाजी औसत 31.75 की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed