फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: कोहली ने इस मामले में की केएल राहुल की बराबरी, पंजाब के खिलाफ पूरे किए एक हजार रन, जानें रिकॉर्ड

Thu, 09 May 2024 10:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 09 May 2024 10:33 PM IST
सार

कोहली 47 गेंद में सात चौके और छह छक्के की मदद से 92 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के दम पर ही आरसीबी ने पंजाब किंग्स के सामने 242 रनों का लक्ष्य रखा।

विज्ञापन
RCB vs PBKS : Virat Kohli completes 600 plus runs in IPL equals KL rahul record of most times 600+ runs in IPL
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। कोहली 47 गेंद में सात चौके और छह छक्के की मदद से 92 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के दम पर ही आरसीबी ने पंजाब के सामने 242 रनों का लक्ष्य रखा। कोहली ने इसके साथ ही आईपीएल 2024 में 600 रन भी पूरे कर लिए हैं। कोहली ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।  
RCB vs PBKS : Virat Kohli completes 600 plus runs in IPL equals KL rahul record of most times 600+ runs in IPL
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
चौथी बार आईपीएल के किसी सीजन में बनाए 600+ रन 
कोहली ने चौथी बार आईपीएल के किसी सीजन में 600 से अधिक रन बनाने का कारनामा किया। उन्होंने इस मामले में लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान केएल राहुल की बराबरी कर ली है। राहुल और कोहली ने चार-चार बार आईपीएल में 600 से अधिक रन बनाए हैं। यह दोनों बल्लेबाजी आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 600 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इनके अलावा आरसीबी के लिए खेल चुके क्रिस गेल और फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे डेविड वॉर्नर तीन-तीन बार आईपीएल में 600+ रन बना चुके हैं। वहीं, आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने दो बार ऐसा किया है। 
RCB vs PBKS : Virat Kohli completes 600 plus runs in IPL equals KL rahul record of most times 600+ runs in IPL
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में दूसरी बार नर्वस 90 का शिकार हुए कोहली
कोहली को इस मैच दो बार जीवनदान मिला था। कोहली एक बार खाता खोले बिना आउट होने से बचे, जबकि दूसरी बार 10 रन के स्कोर पर उनका कैच छूटा। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही मौकों पर उन्हें कवेरप्पा की गेंद पर जीवनदान मिले। कोहली ने इसका भरपूर फायदा उठाया और जमकर रन बनाए। ऐसा लगा कि वह शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन विराट अपने नौवें शतक से चूक गए। उन्हें अर्शदीप सिंह ने राइली रूसो के हाथों कैच कराया। आईपीएल में यह दूसरी बार है जब कोहली नर्वस 90 का शिकार हुए हैं। इससे पहले वह 2013 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली में खेले गए मैच में 99 रन पर आउट हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
RCB vs PBKS : Virat Kohli completes 600 plus runs in IPL equals KL rahul record of most times 600+ runs in IPL
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
तीन टीमों के खिलाफ कोहली बना चुके हैं 1000+ रन
कोहली ने इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। कोहली ने अपनी शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर पंजाब किंग्स के खिलाफ 1000 रन पूरे करने की उपलब्धि भी हासिल कर ली। कोहली अब तक आईपीएल में तीन टीमों के खिलाफ 1000+ रन बना चुके हैं। कोहली ने पंजाब के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी एक हजार से अधिक रन पूरे किए हैं। सबसे ज्यादा टीमों के खिलाफ 1000+ रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम हो गया है। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा। रोहित ने दिल्ली और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), जबकि वॉर्नर ने केकेआर और पंजाब किंग्स के खिलाफ 1000+ रन बनाए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed