फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanju Samson: सिविल सेवा में जाना चाहते थे सैमसन, IPL 2008 में मैकुलम की शतकीय पारी देख क्रिकेट को बनाया जीवन

Thu, 09 May 2024 07:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 09 May 2024 07:54 PM IST
सार

सैमसन सिविल सेवा में जाना चाहते थे, लेकिन आठ अप्रैल 2008 को कोलकाता नाइट राइडर्स के ब्रैंडन मैकुलम की 73 गेंद में 158 रन की पारी देखकर उन्होंने क्रिकेट को ही अपना करियर बनाने का फैसला किया।

विज्ञापन
IPL 2024 RR Captain Sanju Samson Cricket Career Education Life Story Brendon Mccullum IPL Century
संजू सैमसन - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का बल्ला जमकर बोल रहा है। इस सीजन शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही सैमसन टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम में जगह बना पाए। हालांकि, क्रिकेट में आने की उनकी कहानी बेहद दिलचस्प रही है। वह शुरुआत में क्रिकेटर नहीं बनना चाहते थे, लेकिन आईपीएल 2008 यानी आईपीएल के पहले सीजन में एक दिग्गज की शतकीय पारी ने उन्हें क्रिकेट को अपना करियर और जीवन चुनने के लिए प्रेरित किया। 
IPL 2024 RR Captain Sanju Samson Cricket Career Education Life Story Brendon Mccullum IPL Century
मैकुलम - फोटो : IPL/BCCI
दरअसल, सैमसन सिविल सेवा में जाना चाहते थे, लेकिन आठ अप्रैल 2008 को कोलकाता नाइट राइडर्स के ब्रैंडन मैकुलम की 73 गेंद में 158 रन की पारी देखकर उन्होंने क्रिकेट को ही अपना करियर बनाने का फैसला किया। दुबले पतले 14 साल के सैमसन ने जब केरल के शहर कोट्टयम में अपने होटल के कमरे में आईपीएल के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैकुलम की पारी देखी तो उनके दिल में बस क्रिकेट बस गया। यहीं से उनके लिए सबकुछ हमेशा के लिए बदल गया।
IPL 2024 RR Captain Sanju Samson Cricket Career Education Life Story Brendon Mccullum IPL Century
संजू सैमसन - फोटो : IPL/BCCI
केरल के पूर्व खिलाड़ी रायफी विन्सेंट गोमेज इस विकेटकीपर बल्लेबाज के करीबी मित्र हैं। उन्होंने बताया, 'संजू हमेशा उस दिन को याद करते हैं, जिसने उन्हें एक बड़ा खिलाड़ी बनने के लिए प्रेरित किया था। पर सिर्फ सपने देखने से ही कोई भी शीर्ष पर नहीं पहुंच जाता। उसके लिए जमकर मेहनत करनी पड़ती है। सैमसन भी क्रिकेट के रास्ते पर चलने के लिए दृढ़ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024 RR Captain Sanju Samson Cricket Career Education Life Story Brendon Mccullum IPL Century
संजू सैमसन - फोटो : IPL/BCCI
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व फील्डिंग कोच बीजू जॉर्ज केरल के इस खिलाड़ी के शुरूआती दिनों के मार्गदर्शक रहे। उन्होंने बताया- 'बारिश हो या कड़ी धूप संजू और उसका भाई सली तिरुवनंतपुरम में मेडिकल कॉलेज मैदान में नेट पर होते थे। एक दिन यहां बहुत बारिश हो रही थी। मैंने सोचा संजू विजिंगजम में अपने घर से करीब 25 किलोमीटर दूर नेट पर नहीं आएगा, लेकिन वह वहां मौजूद थे।'
विज्ञापन
IPL 2024 RR Captain Sanju Samson Cricket Career Education Life Story Brendon Mccullum IPL Century
ऋषभ पंत और संजू सैमसन - फोटो : IPL/BCCI
उन्होंन कहा, 'वह अपनी क्रिकेट किट लेकर आए थे। उसमें उनकी स्कूल ड्रेस भी थी। वह ट्रेनिंग के बाद स्कूल जाते थे। उस उम्र में भी वह अपने करियर को लेकर सख्त थे।' सैमसन के पिता विश्वनाथ दिल्ली पुलिस में फुटबॉल खिलाड़ी थे। उन्होंने अपने बेटे की इच्छा का पूरा समर्थन किया। सैमसन को अनुशासन शायद उनके पिता से ही मिला था। वह दिल्ली पुलिस टीम के साथ संजू और उसके भाई के लिए नेट की व्यवस्था करते। सैमसन को उनसे उम्र में बड़े खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खिलाते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed