{"_id":"6af98e200daf3675ea02ef80","slug":"india-tour-of-new-zealand-ind-vs-nz-5th-odi-shreyas-iyer-reaction-after-won-odi-series-against-new-zealand-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांचवां वनडे: कम स्कोर के बाद भी श्रेयस को थी जीत की उम्मीद, बल्लेबाजों का किया बचाव; बदलाव पर क्या बोले?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पांचवां वनडे: कम स्कोर के बाद भी श्रेयस को थी जीत की उम्मीद, बल्लेबाजों का किया बचाव; बदलाव पर क्या बोले?
Sun, 15 Nov 2026 04:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मोंगानुई

Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 15 Nov 2026 04:19 PM IST
सार
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। मैच के बाद स्टैंड-इन कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उन्हें भरोसा था कि भारत कम स्कोर का बचाव करके सीरीज अपने नाम करने में सफल रहेगा।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
विस्तार
न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद भारत के स्टैंड-इन कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम के प्रदर्शन, चुनौतियों और मैदान के माहौल को लेकर खुलकर बात की। कठिन परिस्थितियों और लगातार बदलते मौसम के बीच श्रेयस ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जाहिर। भारत ने न्यूजीलैंड दौरे पर श्रेयस की कप्तानी में टी20 सीरीज जीती और अब वनडे सीरीज में भी कीवियों को हराया। दोनों देशों के बीच अब दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
भारत ने घर में कीवियों को रौंदा
भारत ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से न्यूजीलैंड को पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में 22 रनों से हराया। टीम इंडिया ने इस तरह 3-1 से वनडे सीरीज अपने नाम कर ली। भारतीय टीम ने कीवियों का घर में चला आ रहा सात साल से जीत का सिलसिला रोक दिया। न्यूजीलैंड ने अपने घर में लगातार 11 द्विपक्षीय सीरीज जीती थी, लेकिन भारत ने उसका विजयी अभियान थाम दिया। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का योगदान सबसे अहम रहा जिन्होंने कम लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया।

न्यूजीलैंड की परिस्थिति पर क्या बोले श्रेयस?
श्रेयस ने मैच के बाद कहा, टी20 और वनडे दोनों सीरीज न्यूजीलैंड में जीतना और यहां की बदलती परिस्थितियों का सामना करना, बेहद रोमांचक रहा। मौसम लगातार बदल रहा था। कई चुनौतियों का सामना करते हुए जीत हासिल करना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज भी हमारे मन में एक खास विश्वास था, भले ही हम बोर्ड पर ज्यादा रन नहीं बना पाए। इसके बावजूद हमें उम्मीद थी कि हम किसी भी समय मैच का रुख पलट सकते हैं और मुझे खुशी है कि हर खिलाड़ी ने एक ही दिशा में सोचा और हम इसे लागू करने में कामयाब रहे।
दौरे पर बल्लेबाजों के सामने आई मुश्किलों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए श्रेयस ने कहा, पूरी सीरीज को देखें तो यह बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं थी। जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने गेंदबाजी की, वे मौके पर खरे उतरे और उन्हें पूरा विश्वास था कि वे परिस्थितियों की परवाह किए बिना टीम को जीत दिला देंगे। खिलाड़ियों की यही मानसिकता और हर एक व्यक्ति में जो क्षमता है, वह शीर्ष स्तर का है।

बदलाव को बताया चुनौतीपूर्ण
टीम में लगातार हो रहे बदलावों और खिलाड़ियों की अनुपलब्धता पर बात करते हुए अय्यर ने कहा, जब बार-बार बदलाव होते हैं और खिलाड़ी टेस्ट की तैयारियों व चोटों के कारण उपलब्ध नहीं होते, तो यह कुछ समय के लिए चुनौतीपूर्ण बन जाता है। खिलाड़ियों को परिस्थितियों के अनुकूल ढलना पड़ता है। लेकिन हम कोई बहाना नहीं बनाना चाहते थे। हम बस अपनी उम्मीदों पर खरा उतरना चाहते थे और हर खिलाड़ी मैदान पर आकर अपना सर्वश्रेष्ठ देने को तैयार था।
न्यूजीलैंड में मिले प्रशंसकों के समर्थन और मैदान पर दोनों टीमों के बीच की प्रतिद्वंद्विता पर अय्यर ने कहा, हम देख रहे हैं कि भारतीय समर्थक बड़ी संख्या में आ रहे हैं और परिणामों की परवाह किए बिना उन्होंने जिस तरह से समर्थन किया है, वह वाकई शानदार है। कभी मुकाबला हमारे पक्ष में गया तो कभी न्यूजीलैंड के पक्ष में, लेकिन फैंस दोनों टीमों का समर्थन कर रहे थे, जो देखकर बहुत दिल को छूने वाला लगा। खेल एक अलग स्तर पर बढ़ रहा है और हम जानते हैं कि हमें उनसे किस तरह की प्रेरणा मिलती है। इसलिए यहां मौजूद हर एक व्यक्ति को प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।