फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS में IPL: बैंगलोर की जीत पर चहकीं चहल की पत्नी धनश्री, डीविलियर्स के शॉट पर पत्नी ने यूं किया इशारा 

Sat, 09 Oct 2021 06:24 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 09 Oct 2021 06:24 AM IST
विज्ञापन
RCB vs DC IPL 2021: Royal Challengers Bangalore VS Delhi Capitals Match Pics, Dhanashree Verma, Yuzvendra Chahal,Danielle de Villiers
बैंगलोर की जीत के बाद खिलखिलाते चेहरे - फोटो : social media

आईपीएल 2021 के 56वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने पांच विकेट गंवाकर 164 रन बनाए थे। जवाब में बैंगलोर ने 166 रन बनाकर यह मैच अपने नाम कर लिया। बैंगलोर की इस जीत में श्रीकर भरत और ग्लेन मैक्सवेल ने अहम भूमिका निभाई। भरत ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही बैंगलोर के अंकतालिका में 18 अंक हो गए हैं। वहीं, दिल्ली 20 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है। बैंगलोर की जीत के बाद युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री मुस्कुरा उठीं तो वहीं डीविलियर्स पत्नी का कुछ इस तरह का रिएक्शन था। आइए इन तस्वीरों के जरिए हम आपको बताते हैं इस मुकाबले का रोमांच...

RCB vs DC IPL 2021: Royal Challengers Bangalore VS Delhi Capitals Match Pics, Dhanashree Verma, Yuzvendra Chahal,Danielle de Villiers
धवन-शॉ - फोटो : social media

टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली टीम की बेहतरीन शुरुआत हुई। पृथ्वी शॉ (48) और शिखर धवन (43) के बीच पहले विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हुई। इस सलामी जोड़ी को अक्षर पटेल ने तोड़ी। पटेल ने धवन को क्रिश्चियन के हाथों कैच आउट कराया। 

RCB vs DC IPL 2021: Royal Challengers Bangalore VS Delhi Capitals Match Pics, Dhanashree Verma, Yuzvendra Chahal,Danielle de Villiers
मोहम्मद सिराज - फोटो : social media

बैंगलोर की तरफ से मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने श्रेयस अय्यर (18) और शिमरोन हेटमायर (29) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं, युजवेंद्र चहल को एक विकेट मिले। चहल ने पृथ्वी शॉ का शिकार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
RCB vs DC IPL 2021: Royal Challengers Bangalore VS Delhi Capitals Match Pics, Dhanashree Verma, Yuzvendra Chahal,Danielle de Villiers
श्रीकर भरत - फोटो : social media

बैंगलोर की तरफ से श्रीकर भरत ने 53 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 78 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 33 गेंदों में आठ चौके की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 111 रनों की अटूट साझेदारी हुई। 

विज्ञापन
RCB vs DC IPL 2021: Royal Challengers Bangalore VS Delhi Capitals Match Pics, Dhanashree Verma, Yuzvendra Chahal,Danielle de Villiers
चहल की पत्नी धनश्री - फोटो : social media

बैंगलोर की जीत के बाद युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री के चेहरे पर गजब की खुशी थी। वह हाथ में ग्लास पकड़े खिलखिलाकर हंस रही थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed