फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'काउंटी क्रिकेट से मेरी बॉलिंग में आया निखार'

Thu, 02 Aug 2018 06:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
Ravichandran Ashwin takes 4 wicket,  believes County stint helped him to refurbish his skills
टीम इंडिया

टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 62 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने अपनी गेंदबाजी का पूरा श्रेय इसे दिया है। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहाः

Ravichandran Ashwin takes 4 wicket,  believes County stint helped him to refurbish his skills
team india test

गौरतलब है कि इंग्लैंड की पहली पारी 287 रन पर ही ऑलआउट हो गई। 4 विकेट लेने के बाद अश्विन का मानना है कि काउंटी क्रिकेट से मेरी गेंदबाजी में काफी निखार आया। दरअसल, बीसीसीआई डॉट टीवी से बातचीत में अश्विन ने कहा, 'जब मैं यहां पिछले साल काउंटी खेलने आया था तो पहली चीज मैंने महसूस की कि यहां के गेंदबाज किस रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं।'

Ravichandran Ashwin takes 4 wicket,  believes County stint helped him to refurbish his skills
टीम इंडिया

उन्होंने कहा, 'यहां की परिस्थितियां पहले दिन ही काफी धीमी हैं। आप थोड़ा उछाल हासिल कर सकते हो लेकिन अगर रफ्तार सही नहीं है तो बल्लेबाजों को फ्रंट और बैकफुट पर उसी गेंद को खेलने के लिये काफी समय मिल जाएगा। मैं जब यहां आया तो मैंने यही चीज महसूस की।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravichandran Ashwin takes 4 wicket,  believes County stint helped him to refurbish his skills
ravichandran ashwin - फोटो : File

उन्होंने कहा, 'पिछले 12 से 18 महीनों मैंने काफी समय क्लब क्रिकेट खेलने में लगाया है। मैं अपने एक्शन को थोड़ा सरल करने पर काम कर रहा था और मैं इसमें कारगर रहा।' अश्विन ने कहा कि उन्होंने हवा में ही गेंद से बल्लेबाजों को धोखा देने पर ध्यान लगाया और इसके लिए उन्होंने काफी कड़ी मेहनत की।

विज्ञापन
Ravichandran Ashwin takes 4 wicket,  believes County stint helped him to refurbish his skills
विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI

31 वर्षीय अश्विन ने कहा, 'हम हमेशा पिच की मिजाज के हिसाब से विकेट लेने के बारे में बात करते हैं कि विकेट कितना अच्छा है लेकिन अब बल्लेबाज इस विकेट पर खेलने का लुत्फ उठाते हैं। इसलिए मैं हवा में ही गेंद पर काम करने के बारे में सोच रहा था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed