फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranji Trophy: सचिन के सामने मुशीर खान ने तोड़ा उनका ही रिकॉर्ड, विदर्भ के खिलाफ फाइनल में शतक जड़कर रचा इतिहास

Tue, 12 Mar 2024 03:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 12 Mar 2024 03:47 PM IST
सार

मुंबई की पारी के 90वें ओवर में अपना प्रथम श्रेणी का दूसरा शतक पूरा किया। इससे पहले बड़ौदा के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने दोहरा शतक लगाया था। वसीम जाफर के बाद वह ऐसा करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज थे।

विज्ञापन
Ranji Trophy Musheer Khan broke Sachin tendulkars record, created history by scoring century in final
मुशीर खान-सचिन तेंदुलकर - फोटो : twitter
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मुंबई और विदर्भ के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ शतक जड़कर 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने 255 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 

मुशीर ने लगाया प्रथम श्रेणी का दूसरा शतक

Ranji Trophy Musheer Khan broke Sachin tendulkars record, created history by scoring century in final
मुशीर खान - फोटो : twitter
मुशीर खान ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में जोरदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 326 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 136 रन बनाए। मुशीर को हर्ष दुबे ने एलबीडब्ल्यू के जरिए आउट किया। मुंबई की पारी के 90वें ओवर में अपना प्रथम श्रेणी का दूसरा शतक पूरा किया। इससे पहले बड़ौदा के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने दोहरा शतक लगाया था। वसीम जाफर के बाद वह ऐसा करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज थे।

मुशीर ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

Ranji Trophy Musheer Khan broke Sachin tendulkars record, created history by scoring century in final
मुशीर खान - फोटो : Twitter
मुशीर खान ने रणजी के फाइनल में शतक लगाकर मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का 29 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। युवा बल्लेबाज ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। मुशीर ने 19 साल 14 दिन की उम्र में शतक लगाया। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने अपने 22वें जन्मदिन से पहले पंजाब के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। दिलचस्प बात यह है कि सचिन के सामने मुशीर खान ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा। इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का सीना गर्व से चौड़ा हुआ

Ranji Trophy Musheer Khan broke Sachin tendulkars record, created history by scoring century in final
मुशीर खान के पिता नौशाद खान - फोटो : twitter
जिस वक्त मुशीर ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा उस दौरान उनके पिता नौशाद खान स्टेडियम में ही मौजूद थे। उन्हें बेटे की इस उपलब्धि पर तालियां बजाते देखा गया। उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया। इससे पहले उनके बड़े बेटे सरफराज खान ने भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। अपनी पहली पारी में युवा बल्लेबाज ने अर्धशतक लगाया था। सरफराज खान ने तीन पारियों में 200 रन बनाए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed