फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले वन-डे में रिकॉर्ड जीत के बाद कप्तान कोहली ने कहा- 'हिटमैन' है तो क्या गम है

Mon, 22 Oct 2018 11:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
virat kohli says when rohit is at other end there is no trouble
रोहित शर्मा और विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतरीन पारियां खेली, जिसकी मदद से मेजबान टीम ने आसानी से 323 रन का लक्ष्य हासिल किया। कोहली-शर्मा की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 246 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की, जो कैरीबियाई टीम के खिलाफ वन-डे में भारत की तरफ से किसी भी विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ है। 50 ओवर के प्रारूप में यह भारत की सातवीं सबसे बड़ी साझेदारी भी रही।

virat kohli says when rohit is at other end there is no trouble
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : icc twitter

मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा, 'जब रोहित दूसरे छोर पर हो तो जिंदगी कठिन नहीं रह जाती है। हमारे टीम के टॉप-3 बल्लेबाजों में मेरी भूमिका पारी को एंकर करने की होती है, लेकिन पहले वन-डे में मुझे अच्छा लगा। मैंने रोहित से बातचीत की और कहा कि उन्हें एंकर की भूमिका निभाना होगी।'

virat kohli says when rohit is at other end there is no trouble
rohit sharma

कोहली जब क्रीज पर रोहित का साथ देने आए तब टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट पर 10 रन था। फिर कप्तान ने मैदान के चारों कोनों में बाउंड्री लगाई जबकि रोहित ने अधिकांश स्ट्राइक रोटेट करने का काम किया। जब कोहली आउट हुए तब तक वह 21 चौकों और दो छक्कों की मदद से 140 रन बना चुके थे। इसके बाद रोहित ने अंबाती रायुडू के साथ 70 रन की मैच विजयी पारी खेली। इस दौरान 'हिटमैन' अपनी लय में नजर आए और आक्रामक होकर उन्होंने नाबाद 152 रन बना दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli says when rohit is at other end there is no trouble
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : BCCI Twitter

कोहली ने कहा, 'जब मैं आउट हुआ तब रोहित ने आक्रामक रुख अपनाया और रायुडू ने एंकर की भूमिका अदा की। मुझे हमेशा रोहित के साथ बल्लेबाजी करने में मजा आता है। हमारे बीच पांचवीं या छठीं द्विशतकीय साझेदारी हुई। जब हम दोनों बल्लेबाजी करते हैं तो बड़ा मजा आता है क्योंकि हमें पता है कि इससे टीम को फायदा मिलेगा।'

विज्ञापन
virat kohli says when rohit is at other end there is no trouble
विराट कोहली

विराट कोहली ने जुलाई के बाद पहला वन-डे खेला। उन्होंने एशिया कप में ब्रेक लिया था। अब कोहली को वन-डे क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने के लिए केवल 81 रन की दरकार है। इस बारे में उन्होंने कहा, 'खेल का आनंद उठाने के लिए मेरे पास कुछ साल बचे हैं। देश के लिए खेलना गौरव की बात होती है, इसलिए आप इसे हल्के में नहीं ले सकते। मुझे पसंदीदा खेल में ईमानदार रहना अच्छा लगता है। आप भारत के लिए खेल रहे हो, हर किसी को यह मौका नहीं मिलता। इसलिए आपको इसकी इज्जत करना चाहिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed