राजस्थान टीम सोमवार को यहां पंजाब के खिलाफ 12वीं इंडियन टी-20 लीग के अपने शुरुआती मुकाबले में आमने-सामने होंगी तो उसके ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की निगाहें क्रिकेट में शानदार वापसी पर लगी होगी। आइए इसी कड़ी में एक बार जान लेते हैं कि अपने पहले मैच में कैसी हो सकती है राजस्थान की प्लेइंग इलेवन...
ओपनर
राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे पिछली बार की तरह इस बार भी जोस बटलर के साथ मिलकर पारी का आगाज कर सकते हैं। पिछले सीजन में भी दोनों ने ताबड़तोड़ रन बनाए थे। बटलर का पिछला सीजन काफी शानदार बीता था। इस सीजन में बटलर ने छह अर्धशतकों के साथ कुल 548 रनों का योगदान दिया था।
मिडिल ऑर्डर
क्रिकेट की पिच पर लंबे समय बाद वापसी करने वाले स्टीम स्मिथ पर इस मैच में फैंस की सबसे ज्यादा नजरें होंगी। स्मिथ पंजाब के खिलाफ मुकाबले में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। वहीं प्रतिभाशाली बल्लेबाज संजू सैमसन को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है।
ऑलराउंडर
सैमसन के बाद छठे नंबर पर धाकड़ ऑलराउंडर बैन स्टोक्स बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। इसके बाद सातवें नंबर पर राहुल त्रिपाठी और आठवें नंबर पर पिछली बार के हीरो कृष्णप्पा गौतम को भेजा जा सकता है। गौतम-स्टोक्स की मौजूदगी टीम के गेंदबाजी डिपार्टमेंट को भी मेजबूत बनाती है। पिछली बार कृष्णप्पा गौतम ने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया था।
5 of 5
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : ipl
गेंदबाजी
जोफ्रा आर्चर के साथ धवल कुलकर्णी और जयदेव उनाडकट टीम के फास्ट बॉलिंग अटैक की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आ सकते हैं। जबकि श्रेयस गोपाल पंजाब के धुरंधरों को अपनी फरकी के जाल में फंसाने का प्रयास करते नजर आ सकते हैं।