{"_id":"5b606a614f1c1bb24b8b60df","slug":"rahul-dravid-predicts-india-vs-england-test-series-outcome","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"द्रविड़ की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीती थी इंग्लैंड में सीरीज, बताया इस बार क्या होगा नतीजा!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
द्रविड़ की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीती थी इंग्लैंड में सीरीज, बताया इस बार क्या होगा नतीजा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच बुधवार से एजबेस्टन में पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाएगा। क्रिकेट पंडितों ने सीरीज के नतीजे के बारे में अनुमान लगाना शुरू कर दिए हैं। इंग्लैंड में परिस्थितियां कड़ी होंगी और जो इनसे पार पाने में सफल होगा, सीरीज का विजेता वही बनेगा।
2 of 5
Rahul dravid
कई लोगों का यह भी मानना है कि पिच सूखी होगी, जिससे स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद है। वहीं कुछ लोगों का मानना है बल्लेबाजों के प्रदर्शन से सीरीज का फैसला निकलेगा। हालांकि, जो यह मानता है कि बल्लेबाजों के दम पर सीरीज का फैसला होगा, उससे महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ इत्तेफाक नहीं रखते।
3 of 5
राहुल द्रविड़
द्रविड़ आखिरी भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती थी। उनके नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने 2007 में इंग्लैंड का दौरा किया था। तब टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी। इसके बाद 2014 में एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड का दौरा किया, जहां लॉर्ड्स में जीत के बावजूद टीम इंडिया को 1-3 की करारी शिकस्त सहनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राहुल द्रविड़
द्रविड़ इस समय इंग्लैंड में ही हैं और उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों का रन बनाना तो महत्वपूर्ण होगा ही, लेकिन यह देखना रोचक होगा कि गेंदबाज 20 विकेट ले सकेंगे या नहीं। द्रविड़ ने इंग्लैंड में अपने सबसे यादगार लम्हें के बारे में बताया कि लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर बल्लेबाजी करने जाने वाले पल को वो कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने बीबीसी 5 से बातचीत करते हुए कहा, 'मेरे ख्याल से लॉर्ड्स पर बतौर भारतीय टेस्ट बल्लेबाज बनकर बल्लेबाजी करने जाना मेरे लिए यादगार है। मेरे लिए यह सपने के सच होने जैसा अनुभव था।'
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
बहरहाल, द्रविड़ ने बताया कि 2007 में उनकी टीम इंग्लैंड को उसके घर में मात देने में इसलिए सफल रही थी क्योंकि गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा, '2007 में हमने तीनों टेस्ट में उन्हीं तेज गेंदबाजों को मौका दिया। हम भाग्यशाली रहे कि कोई चोटिल नहीं हुआ और इससे बड़ा फर्क बना।' यह पूछने पर कि टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से होने वाली सीरीज का परिणाम क्या रहेगा तो द्रविड़ ने कहा कि टीम इंडिया इसे 2-1 से अपने नाम करेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।