फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pujara-Puja: 2018-19 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन पुजारा को टीम से निकालना चाहता था? पत्नी पूजा की किताब में खुलासा

Sun, 25 May 2025 04:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 25 May 2025 04:20 PM IST
सार

पुजारा की पत्नी को पूरा वाकया जानने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। पुजारा की पत्नी ने अपनी किताब में इस बात का जिक्र तो किया है, लेकिन उस खिलाड़ी का नाम नहीं बताया, जो उनके पति को टीम से निकालना चाहता था।

विज्ञापन
Pujara wife Puja book The Diary Of A Cricketers Wife: A Very Unusual Memoir revelations 2018 Australia tour
पूजा और पुजारा - फोटो : instagram
चेतेश्वर पुजारा की पत्नी पूजा ने अपनी किताब 'द डायरी ऑफ ए क्रिकेटर्स वाइफ: ए वेरी अनयूजुअल मेमोयर' में अपने पति के सबसे भरोसेमंद टेस्ट बल्लेबाजों में से एक बनने के सफर का जिक्र किया है। वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़ के संन्यास के बाद पुजारा टेस्ट में टीम के लिए नए मिस्टर डिपेंडेबल बन गए थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उनके करियर का ग्राफ नीचे चला गया है। फिलहाल टीम युवा विकल्पों को देख रही है। हालांकि, अभी भी 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनके प्रदर्शन को कोई नहीं भूल सकता। तब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार उसकी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी थी। 
Pujara wife Puja book The Diary Of A Cricketers Wife: A Very Unusual Memoir revelations 2018 Australia tour
पूजा और पुजारा - फोटो : instagram
हालांकि, उस सीरीज से पहले पुजारा को टीम से बाहर किए जाने की चर्चा भी हो रही थी। हालांकि, पूजा को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। एक फोन कॉल पर पुजारा को किसी से बात करते हुए सुनकर पूजा को इस बारे में जानकारी मिली और उन्हें पूरी कहानी समझ में आ गई। पुजारा की पत्नी को क्रिकेटर से इस राज पर से पर्दा हटाने और उनसे पूरा वाकया सुनने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। पुजारा की पत्नी ने अपनी किताब में इस बात का जिक्र तो किया है, लेकिन उस खिलाड़ी का नाम नहीं बताया जो पुजारा को टीम से निकालना चाहता था। पुजारा और उनकी पत्नी ने बताया कि वे नाम नहीं बताकर यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि कोई विवाद पैदा न हो।
Pujara wife Puja book The Diary Of A Cricketers Wife: A Very Unusual Memoir revelations 2018 Australia tour
पुजारा और पूजा - फोटो : instagram
एनडीटीवी के साथ एक इंटरव्यू में पुजारा और उनकी पत्नी दोनों ने किताब के कुछ अंश पर से पर्दा हटाया। पुजारा की पत्नी ने कहा, 'उस घटना को लिखने का विचार इसका पूरी तरह से खुलासा करने के लिए नहीं था। विचार यह था कि मामला कैसे शांत रहे और कोई इससे प्रभावित भी न हो। हमने साहस और लचीलापन दिखाया। हमारा इरादा किसी की छवि को खराब करने का नहीं था। इरादा सभी को प्रेरित करना था।' पुजारा से जब पूछा गया कि जिस व्यक्ति की चर्चा की गई है, जो आपको टीम से निकालना चाहता था, क्या इसके बारे में किसी को पता है? इस सवाल पर पुजारा की पत्नी पूजा ने हस्तक्षेप करते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि किसी को पता है। उद्देश्य सिर्फ उतना ही है, जितना बताया गया है कि लोग प्रेरित हों। उद्देश्य किसी को हाइलाइट करने का नहीं था।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Puja (@puja_pabari)


पुजारा को टीम से बाहर करने की हो रही थी साजिश?
पूजा ने बताया- मैं आमतौर पर मैदान पर होने वाली गपशप और राजनीति के बारे में दूसरे खिलाड़ियों की पत्नियों से ही जानती थी। चेतेश्वर ने मुझे कभी कुछ नहीं बताया। फोन पर भी वह सिर्फ तीन चीज ही कहता था, ‘हमने अभ्यास किया, टीम मीटिंग की और फिर मैं कमरे में वापस आ गया। रोज, साल दर साल मुझे यही सब सुनने को मिला। वह अपने प्रोफेशनल लाइफ को छोड़कर हर चीज़ के बारे में बात करने के लिए तैयार रहता था। कई बार मुझे आश्चर्य होता था कि क्या उसे पता भी है कि उसके आसपास की दुनिया में क्या हो रहा है। लेकिन उसे टीम से बाहर करने चाहने वाले शख्स के बारे में मैं जानना चाहती थी। उसने मुझे रोकने की कोशिश की, लेकिन मैंने आखिरकार उसे मना ही लिया। उसने जवाब दिया, ‘वह आदमी जिसकी तुम तारीफ कर रही हो, वही चाहता था कि मुझे टीम से बाहर कर दिया जाए।’ मैं उसे देखती रही।

Cheteshwar Pujara: 'वो मुझे टीम से निकालना चाहता है', पुजारा ने किस पर साधा था निशाना? पत्नी ने खोले राज
विज्ञापन
विज्ञापन
Pujara wife Puja book The Diary Of A Cricketers Wife: A Very Unusual Memoir revelations 2018 Australia tour
पुजारा और पूजा - फोटो : instagram
इंटरव्यू के दौरान पुजारा ने भी समझाया कि इसके पीछे का इरादा किसी के नाम को उजागर करना नहीं था। यही वजह है कि किताब में व्यक्ति के नाम का उल्लेख नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, 'किसी कारण से उस व्यक्ति का नाम किताब में नहीं है। अगर हम किसी को बेनकाब करना चाहते तो... मैं इस बारे में ज्यादा गहराई में नहीं जाना चाहता। हां तब जो कहा गया था उससे मैं निराश था। लेकिन, साथ ही आप आगे बढ़ते हैं, आप बड़ी तस्वीर देखते हैं।'
विज्ञापन
Pujara wife Puja book The Diary Of A Cricketers Wife: A Very Unusual Memoir revelations 2018 Australia tour
पुजारा और पूजा - फोटो : instagram
पुजारा ने कहा, 'जब आप देश का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं तो आपका काम भारतीय टीम के लिए मैच जीतना होता है। मेरे हाथ में एक काम था। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर हमारी पहली जीत थी। जब मैं मेलबर्न टेस्ट मैच खेल रहा था तो मेरा ध्यान इस बात पर था कि मैं टीम की सफलता में कैसे योगदान दे सकता हूं। मैं अच्छी फॉर्म में था। थोड़ी बहुत चोट थी। मैंने अंत में शतक बनाया और टीम ने वह मैच जीता। सब कुछ शांत हो गया। मेरी सोच टीम इंडिया के साथ इतिहास रचने की थी।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed