फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs West Indies ODI Series: Virat Kohli Returns to India, Gets Grand Welcome in Kerala

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज: केरल में हुआ विराट कोहली का जबरदस्त स्वागत, कब खेला जाएगा पहला मैच?

Wed, 23 Sep 2026 09:59 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 23 Sep 2026 09:59 PM IST
सार

विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तिरुवनंतपुरम पहुंचे, जहां फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे 27 सितंबर को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
India vs West Indies ODI Series: Virat Kohli Returns to India, Gets Grand Welcome in Kerala
विराट कोहली - फोटो : Star Sports (videograb)

विस्तार

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बुधवार को तिरुवनंतपुरम पहुंच गए। वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले कोहली के केरल पहुंचते ही उनके फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में प्रशंसक एयरपोर्ट पर अपने पसंदीदा क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने कोहली को टर्मिनल से बाहर निकाला। इसके बाद वह टीम इंडिया के होटल के लिए रवाना हुए, जहां होटल स्टाफ की ओर से उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

27 सितंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा मुकाबला तीन अक्तूबर को मुल्लांपुर में होगा। यह सीरीज भारत की 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कोहली-रोहित की वापसी ने बढ़ाई सीरीज की चर्चा
वनडे टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा की मौजूदगी ने इस सीरीज को लेकर फैंस की दिलचस्पी बढ़ा दी है। दोनों दिग्गजों ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन वनडे क्रिकेट में उनका सफर जारी है। 2027 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए दोनों खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर लगातार चर्चा होती रही है। चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों को भी आजमा रहे हैं, लेकिन फिलहाल कोहली और रोहित को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में बरकरार रखा गया है।
 

क्या 2027 विश्व कप में खेलेंगे कोहली और रोहित?
कोहली और रोहित की भारतीय वनडे टीम में भूमिका को लेकर सवाल लगातार बने हुए हैं। इस बीच टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं की नजर युवा विकल्पों पर भी है। इंग्लैंड के खिलाफ इस साल लॉर्ड्स में हुए वनडे से पहले ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि चयनकर्ता वनडे सेटअप में यशस्वी जायसवाल को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, मौजूदा सीरीज के लिए कोहली और रोहित को टीम में शामिल किया गया है।

जेसन होल्डर ने की विराट कोहली की तारीफ
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने सीरीज से पहले विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल बताया। होल्डर के मुताबिक, वनडे क्रिकेट में कोहली का रिकॉर्ड और उनका अनुभव उन्हें इस फॉर्मेट के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में शामिल करता है।

शुभमन गिल को मिलेगा कोहली-रोहित के अनुभव का फायदा
वनडे फॉर्मेट में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी माना कि गिल के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का साथ बेहद महत्वपूर्ण है। गंभीर ने कहा कि वनडे में गिल भाग्यशाली हैं कि उन्हें मैदान के अंदर और बाहर रोहित और विराट जैसे खिलाड़ियों से सीखने का मौका मिल रहा है।

गिल पर गंभीर का भरोसा
शुभमन गिल का हालिया वनडे प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में उन्हें संघर्ष करना पड़ा था। हालांकि, गौतम गंभीर ने गिल का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने सही दिशा में काम किया है और उन्हें भरोसा है कि आने वाले समय में चीजें उनके पक्ष में बदलेंगी। गंभीर ने यह भी माना कि किसी स्थापित भारतीय खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन से बाहर करना आसान फैसला नहीं होता। खासकर एक युवा कप्तान के लिए यह चुनौती और भी बड़ी होती है।

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का कार्यक्रम
  • पहला वनडे: 27 सितंबर - तिरुवनंतपुरम
  • दूसरा वनडे: 30 सितंबर - गुवाहाटी
  • तीसरा वनडे: 3 अक्तूबर - मुल्लांपुर
  • वनडे सीरीज के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज भी खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed