फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND Under-19 vs AUS Under-19, 3rd Youth ODI at Rajkot, AUS-U19 in IND, Scorecard and match updates

अंडर-19 वनडे सीरीज: कप्तान लक्ष्य रायचंदानी का शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर किया क्लीन स्वीप

Wed, 23 Sep 2026 06:36 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 23 Sep 2026 06:36 PM IST
सार

भारत की अंडर-19 टीम ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने नाबाद 110 रन की शानदार पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
IND Under-19 vs AUS Under-19, 3rd Youth ODI at Rajkot, AUS-U19 in IND, Scorecard and match updates
अंडर-19 वनडे सीरीज - फोटो : IANS

विस्तार

भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने बुधवार को निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने अनौपचारिक तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सात रन से हराया था। बारिश से प्रभावित इस मैच में दोनों पारियों में 30-30 ओवर की कटौती की गई थी। इसके बाद दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने 103 रन से बड़ी जीत दर्ज की। तीसरे मैच में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में एक भी जीत हासिल करने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 254 रन
  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम 49.3 ओवर में 254 रन पर ऑलआउट हो गई। जेड हॉलिक ने चार्ली हेंडरसन के साथ पहले विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। इसके बाद हॉलिक ने नील पटेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
  • हॉलिक ने 88 गेंदों में 87 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 126 रन तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद नील पटेल ने मैथ्यू लॉफ के साथ 26 रन और ब्लेक कैटल के साथ 44 रन की साझेदारी की।
  • नील पटेल ने 71 गेंदों में 51 रन बनाए, जबकि ब्लेक कैटल ने 38 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से मोहित उल्वा और मनल चौहान ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। काव्य पटेल और आर्यन सवसाणी को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य ने जड़ा शानदार शतक
  • 255 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 41.2 ओवर में चार विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने एक छोर संभालते हुए शानदार शतकीय पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाया।
  • लक्ष्य ने आर्यवीर सहवाग के साथ पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। आर्यवीर 31 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वीके विनीत भी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत ने 89 रन तक दो विकेट गंवा दिए थे।
  • यहां से लक्ष्य ने कुशाग्र ओझा के साथ तीसरे विकेट के लिए 96 गेंदों में 85 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। कुशाग्र ने 53 गेंदों में 45 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद अर्जुन राजपूत बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन

रजत के साथ मिलकर दिलाई आसान जीत
175 रन के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा, लेकिन इसके बाद कप्तान लक्ष्य और रजत बघेल ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को कोई और मौका नहीं दिया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 57 गेंदों में 80 रन की नाबाद साझेदारी कर भारत को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। लक्ष्य रायचंदानी ने 106 गेंदों में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 110 रन बनाए। वहीं रजत बघेल ने 34 गेंदों में सात चौकों के साथ नाबाद 44 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पेंसर ग्रीन ने दो विकेट लिए, जबकि विल बायरम और जेकब पीट्ज को एक-एक सफलता मिली।

अब टेस्ट सीरीज पर नजर
वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद दोनों टीमें अब दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगी। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed